पवई ।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पवई जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अखिलेश कुमार उपाध्याय को प्रदेश में सर्वाधिक टैक्स संग्रहण कर प्रथम स्थान हासिल करने पर सम्मानित किया गया। यह सम्मान उनकी कार्यकुशलता एवं राजस्व संग्रहण के क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रदान किया गया।
पन्ना में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सम्मान समारोह में उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार एवं कलेक्टर श्रीमती उषा परमार ने अखलेश उपाध्याय को सम्मानित किया प्रदेश स्तर पर पवई जनपद का प्रथम स्थान प्राप्त करना क्षेत्र के लिए गौरव की बात मानी जा रही है
टैक्स एवं राजस्व संग्रहण में बेहतर परिणाम हासिल करने के पीछे श्री उपाध्याय के कुशल नेतृत्व, निरंतर मॉनिटरिंग, कर्तव्यनिष्ठा और टीम के साथ किए गए प्रभावी कार्य को महत्वपूर्ण माना गया। उनके मार्गदर्शन में जनपद पंचायत स्तर पर राजस्व संग्रहण को लेकर विशेष प्रयास किए गए, जिसका परिणाम प्रदेश स्तर पर सामने आया।
श्री उपाध्याय को मिली इस उपलब्धि से पवई क्षेत्र एवं जिले में हर्ष का माहौल है। जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों-कर्मचारियों, सहकर्मियों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट कार्य करने की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर लोगों ने कहा कि सीमित संसाधनों के बीच बेहतर परिणाम हासिल करना एक बड़ी उपलब्धि है। पवई जनपद की यह सफलता अन्य जनपदों के लिए भी प्रेरणादायक है।
0 Comments