Header Ads Widget

सेवा बस्तियों में पहुंचकर भाजपा प्रत्याशी विधायक शैलेंद्र जैन ने मनाई दीपावली



भगवान श्रीराम का जीवन हमें निरंतर परिश्रम, मर्यादा, अनुशासन और सबके लिए सम्मान बनाए रखने की प्रेरणा देता है: शैलेंद्र जैन


सागर। दीपावली के पावन पर्व पर भाजपा प्रत्याशी विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार के साथ सेवा बस्तियों में पहुंचकर दीपावली मनाई। हर बार की तरह इस बार भी विधायक शैलेंद्र जैन ने सेवा बस्तियों में रहने वाले परिवारों में पहुंचकर परिवारजनों से भेंट कर उन्हें कमल पुष्प भेंट कर दीपावली पर्व की शुभकामनाएं दीं। बच्चों ने जैन के साथ जमकर फोटों खिंचाई व बुजुर्गों ने आशीर्वाद दिया। इस दौरान जैन ने सभी के साथ मिलकर आतिशबाजी भी की। इस दौरान *भाजपा प्रत्याशी विधायक शैलेंद्र जैन ने* दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा  मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का जीवन हमें निरंतर परिश्रम की सीख देता है। मर्यादा,अनुशासन और सबके लिए सम्मान बनाए रखने की प्रेरणा देता है। इस पावन पर्व पर पर हम भगवान श्रीराम के गुणों और मूल्यों को अपने जीवन में उतारने का संकल्प लें। हम अपने साथ ही अपने समाज और राष्ट्र के कल्याण के लिए काम करें। उन्होंने वंचित लोगों के लिए काम करने और उनका सहयोग करने का आश्वासन दिया। शैलेंद्र जैन व नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार भगवानगंज रेलवे स्टेशन के सामने, मडिया विट्ठलनगर, राम जानकी मंदिर गुरुगोविंद सिंह वार्ड सहित विभिन्न सेवा बस्तियों में पहुंचे। इस दौरान
अमित कछवाहा, रामू अहिरवार, देवेंद्र अहिरवार, महेश अहिरवार, प्रीतम पटेल, दुर्गेश पटेल, प्रशांत अशोक मास्टर, शुभम सूर्यवंशी,ल सहित बड़ी संख्या में स्थानीय जन, पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments