Header Ads Widget

धामू बैरियल के आगे शिकारपुरा के पास सड़क किनारे मिले 10 मृत गौवंश


 वनपाल ने मौके से साझा किया वीडियो; रात में लाकर छोड़ने की आशंका से उठे गंभीर सवाल
पवई । 
 पन्ना-कटनी मुख्य मार्ग पर धामू बैरियल के आगे शिकारपुरा के पास सोमवार दोपहर करीब 12 बजे उस समय हड़कंप मच गया,जब सड़क किनारे करीब 10 गौवंश मृत अवस्था में पड़े मिले एक साथ इतनी बड़ी संख्या में गौवंशों की मौत की खबर सामने आते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई घटना की गंभीरता को देखते हुए शाहनगर वन परिक्षेत्र के वनपाल आशीष पाण्डेय ने मौके से वीडियो साझा कर घटनास्थल की स्थिति की जानकारी दी मृत गौवंशों के सड़क किनारे पड़े होने से मार्ग पर कुछ समय के लिए आवागमन भी प्रभावित हुआ सूचना मिलते ही शाहनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू कराई सड़क से मृत मवेशियों को हटाने के लिए जेसीबी की मदद ली गई,ताकि यातायात सुचारु रखा जा सके एक साथ 10 मौतों ने खड़े किए कई सवाल
प्रारंभिक जानकारी में आशंका जताई जा रही है कि इन गौवंशों को संभवतः रात के अंधेरे में किसी वाहन के माध्यम से यहां लाकर छोड़ दिया गया हो सकता है हालांकि यह अभी केवल प्रारंभिक आशंका है गौवंशों की मौत कैसे हुई, वे कहां से आए और उन्हें घटनास्थल तक कौन लेकर आया इन सवालों का जवाब जांच के बाद ही सामने आएगा घटना ने गौवंशों की सुरक्षा और संभावित अवैध परिवहन को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं एक ही स्थान पर करीब 10 गौवंशों का मृत मिलना सामान्य घटना नहीं माना जा रहा है। ऐसे में पुलिस और वन विभाग की जांच महत्वपूर्ण हो गई है ,वीडियो सामने आने के बाद बढ़ी चर्चा,
वनपाल द्वारा मौके से साझा किए गए वीडियो में सड़क किनारे मृत गौवंश दिखाई दे रहे हैं वीडियो सामने आने के बाद मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा तेज हो गई अब जांच में यह पता लगाया जाना जरूरी है कि मृत गौवंश किस क्षेत्र के थे और उनकी मौत किन परिस्थितियों में हुई
फिलहाल पुलिस एवं वन विभाग की मौजूदगी में मौके पर कार्रवाई जारी है मृत गौवंशों को सड़क से हटाकर आगे की प्रक्रिया की जा रही है जांच पूरी होने के बाद ही इस सनसनीखेज मामले की वास्तविक तस्वीर सामने आएगी और यह स्पष्ट हो सकेगा कि इन गौवंशों की मौत के पीछे आखिर क्या वजह थी

Post a Comment

0 Comments