Header Ads Widget

पंजीकृत स्वयंसेवकों की लिखित एवं मौखिक परीक्षा आयोजित


सागर। शासकीय स्वशासी कन्या स्नातकोत्तर उत्कृष्टता  महाविद्यालय में संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वितीय एवं तृतीय के अंतर्गत सत्र 2023 -24 और 2024 -25 हेतु खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग भारत सरकार द्वारा जारी निर्देशों के परिपालन में एवं समन्वयक कार्यालय महाराजा छत्रसाल बुंदेलखंड विश्वविद्यालय छतरपुर की मार्गदर्शन में आज दिनांक 03 /11/25 को महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना में पंजीकृत स्वयंसेवकों की बी प्रमाण पत्र हेतु लिखित एवं मौखिक परीक्षा (वार्षिक) प्राचार्य डॉक्टर आनंद तिवारी के निर्देशन एवं कार्यक्रम अधिकारी डॉ अर्चना मिश्रा एवं डॉ आकर्षा तिवारी के मार्गदर्शन में  आयोजित की गई जिसमें कुल 26 विद्यार्थी समस्त आवश्यक सामग्री यथा रासेयो डायरी, सामाजिक कार्यकलापों का प्रतिवेदन,प्रोजेक्ट वर्क एवं रासेयो से संबंधित सभी प्रमाण पत्र की फाइल के साथ उपस्थित हुए। लिखित एवं मौखिक परीक्षा  बाह्य परीक्षक  श्री आर सी प्रजापति, जिला संगठन रासेयो, सागर द्वारा ली गई। लिखित परीक्षा के दौरान प्रशासनिक अधिकारी नवीन भवन डॉक्टर अरविंद बोहरे, डॉ प्रतिमा खरे, डॉ पदमा आचार्य उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments