- अखाड़ो ने किया हेरतअंगेज कारनामों का प्रदर्शन
सागर। शिवसेना संगठन के तत्वाधान में दशहरा पर हुई मार्शल आर्ट कला अखाड़ा श्री नवदुर्गा झांकी प्रतियोगिता के पुरुस्कारो का वितरण समारोह गुजराती बाजार सागर में सम्पन्न हुआ। जहाँ 30 काली कमेटी, 11 अखाडा मंडल सहित उत्कृष्ट कार्य के लिए 62 प्रतिभाओ को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ गौ पीठाधीश्वर महंत विपिन बिहारी महाराज, महंत केशवगिरी महाराज, पुजारी पुरोहित संघ के संभाग अध्यक्ष पं. राजेंद्र पांडेय, जिलाध्यक्ष पं. शिव प्रसाद तिवारी, प. पुरषोत्तम गौतम शास्त्री, प. शिवनारायण शास्त्री, प. श्रीराम दुबे, प. रघु शास्त्री ने वैदिक मंत्रोचारण विधि से स्वस्तिवाचन कराया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत, समाजवादी चिंतक रघु ठाकुर, आर. एस.एस. विभाग संघ चालक डॉ.जी.एस.चौबे, विश्व हिन्दू परिषद् जिलाध्यक्ष प. अजय दुबे, एस.वी.एन कॉलेज कुलाधिपति पं. अजय तिवारी, ब्राह्मण समाज युवा अध्यक्ष पं. भरत तिवारी, बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज अधिष्ठाता डॉ. पी.एस. ठाकुर थे। समारोह के दौरान अखाड़ा के कलाकारों ने शस्त्र कला में हैरत अंगेज कारनामों का प्रदर्शन कर दर्शको का मन मोह लिया। वहीं मलखम्ब के नौनिहाल बालको के प्रदर्शन को सभी ने सराहा पुरुस्कृत किये गये। अखाड़़ो में श्री राम अखाडा बड़कुआं उस्ताद महेंद्र ठाकुर, श्री सत्यगुरु व्यायाम शाला राजीव नगर वार्ड, श्री हरदौल अखाडा मुहाल नं. 14 सदर उस्ताद मेवालाल जाटव, मां शारदा व्यायाम शाला गुरु गोविन्द सिंह वार्ड उस्ताद राजकुमार पहलवान, श्री बालाजी पवन सुत व्यायाम शाला आंबेडकर वार्ड उस्ताद मुकेश लड़िया , श्रीराम अखाडा हनोता उबारी उस्ताद संदीप लोधी, श्री दुर्गा वाहनी अखाडा विश्व हिन्दू परिषद, उस्ताद दुर्गा कुशवाहा शामिल थे। पुरुस्कृत काली कमेटी में कांधे वाली काली पुरव्याऊ, भैयाजी वेद काली कमेटी मोहन नगर वार्ड, श्री संकट मोचन दुर्गा समिति कजलीवन मैदान श्री जगत जननी दुर्गा उत्सव काली कमेटी सराफा बाजार, नव युवक बाल्मीकि समाज नव दुर्गा समिति मढिया गुरु गोविन्द सिंह वार्ड, श्री लालकमल काली कमेटी कटरा, जय मां भगवती काली कमेटी नगर सुंदरी राजीव नगर वार्ड, जय दुर्गे नवयुवक काली कमेटी माता मड़िया, श्री शुभ सफेद कमल काली कमेटी बाहुबली कॉलोनी, श्री नवयुवक काली कमेटी खेर माई माता मंदिर मुहाल नंबर 14 सदर, श्री बगीचा वाली काली कमेटी मुहाल नंबर 8 सदर,श्री करन शहनाई बादल धमाल पार्टी भाग्योदय रोड, नौशाद ब्रास बैंड धमाल पार्टी वल्लभ नगर, नंदनी धमाल पार्टी राहतगढ़ बस स्टेण्ड, राजा ब्रास बेंड धमाल पार्टी चकराघाट, आशीष धमाल पार्टी कछयना आदि शामिल थे। उत्कृष्ट सेवा के लिए मनवानी फिल्म्स के डायरेक्टर राजेश मनवानी, डॉ.सुरेशचंद रावत,पुरन सिंह राजपूत, निर्मल भोले, डॉ.सुमित भट्टाचर्य, लकी सराफ सिंहस्थ उमाकांत मिश्रा श्यामलम, डॉ. श्याम मनोहर सिरोठिया, सिविल लाइन टी.आई.आनंद सिंह ठाकुर, सिंगर अर्चना प्यासी, डॉ. मनीष झा, मनी सिंह गुरैन, प्रमोद जैन, बालाजी प्रभात सेवा समिति, पूरन सिंह राजपूत, कौशल पहलवान छत्रसाल अकड़ा, सचिन जैन, पंकज मुखारया,गोविन्द जडिया, विक्रम सोनी बी.पी.उपाध्याय, जस्सी सरदार, फादर फिलिप, मूर्तिकार प्रेम सागर, मूर्तिकार छोटू कुशवाहा सतना, बलवंत राठौड़,अशोक कुमार, अनिल कुमार असाटी, रविंद्र गौर कन्नू, कक्का, धन्ना कोरी, सुनील मनवानी, सुरेश मोहनानी, गोविन्द पटेल, डॉ.रामचंद शर्मा, डॉ.उमेश पटेल, सचिन जैन, मुन्ना राठोरिया, अजित जैन, भारत सूर्यवंशी, जगदीश विश्वकर्मा, दीपक पटेल, अमन ठाकुर आदि का सम्मान हेमराज आलू, दीपक लोधी, विकास सिंह, शिवशंकर दुबे, धर्मेंद्र यादव, अभिषेक असाटी,आकाश अग्रवाल, संचालन अधिवक्ता दीपक पौराणिक, एनी गोस्वामी ने किया। इस मौके पर 62 लोगों को उल्लेखनीय कार्य के लिए अतिथियों ने सम्मानित किया। अपने सम्बोधन में जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत ने अखाड़े को पुरातन संस्कृति बताते हुए कहा कि अखाडा कला को राज्य खेल का दर्जा दिलाने मुख्यमंत्री से आग्रह करूँगा। उन्होंने अखाड़ों को 5 - 5 हजार एवं धमाल पार्टी को 2500 - 2500 सौ रूपये देने के घोषणा की।
साथ राष्ट्रीय संत गो पीठाधीश्वर पंडित विपिन बिहारी जी महाराज ने दान में मिली 21 हजार के फुटकर पैसे कार्यक्रम के लिए कार्यक्रम के लिए नगद राशि भेंट कर एक नई परंपरा की शुरुआत की। साथ ही उन्होंने कहा कि इन प्रतिभाओं के प्रदेश स्तर अपनी कला,परंपरा दिखा सकें इसके सरकारों को आयोजित करना चाहिए। वहीं इस कार्यक्रम के मुख्य आयोजक शिवसेना उप राज्य प्रमुख पप्पू तिवारी ने कहा कि बुंदेलखंड की अखाड़ा प्रतिभाओ को प्रोत्साहित करने संगठन गत 25 वर्षो से ऐसे कार्यक्रम आयोजित कर रहा है। प्रदेश सरकार को मार्शल आर्ट अखाडा कला को राज्य खेल का दर्जा देना चाहिए इसके लिए हम प्रयासरत होकर सरकार से मांग करते आ रहे है। समाजवादी चिंतक रघु ठाकुर ने कहा कि अखाड़ा बुंदेली संस्कृिति का प्रतीक है जिसे सरकार को प्रोत्साउहित कर राज्य खेल का दर्जा देना चाहिए। आभार शिवसेना के हेमराज आलू, दीपक लोधी, विकास यादव ने व्यक्त किया।
0 Comments