Header Ads Widget

कांग्रेस जिला शहर अध्यक्ष महेश जाटव से राहुल गांधी ने किया सवाल, कैसी चल रही है जिला कांग्रेस


- जवाब में श्री जाटव ने कहा- आम जनता के लिए संघर्ष कर रहे हैं, जीत मिलेगी  

-  राहुल गांधी ने परिवार के साथ खिंचवाई फोटो


सागर। पचमढ़ी में चल रहे कांग्रेस पार्टी के प्रशिक्षण शिविर के दौरान राहुल गांधी ने सागर जिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष महेश जाटव से सवाल किया कैसी चल रही है जिला कांग्रेस? जिसके जवाब में जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेश जाटव ने  कहा जिले में समान भाईचारे के साथ सभी को एकता के सूत्र में बांधकर जिला कांग्रेस लगातार संघर्ष की ओर अग्रसर है। यह संघर्ष हम जब तक जारी रखेंगे जब तक जनता की सारी समस्याओं को  दूर नहीं कर देते। हम यह जंग जब तक जारी रखेंगे जब तक जनता को न्याय न मिल जाए। न्याय के लिए हमेशा संघर्ष एक-एक कार्यकर्ता कर रहा है। उन्होंने बताया कि हमारे जिले कांग्रेस में सभी कार्यकर्ताओं, वरिष्ठों का समन्वय स्थापित हो चुका है। वह सभी बढ़-चढ़कर कांग्रेस के कार्यक्रम में भाग लेकर संघर्ष कर रहे हैं, आने वाले समय में हम प्रदेश व देश में सरकार बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। राहुल गांधी ने परिवार के बच्चों का परिचय लिया व परिवार को आशीर्वाद प्रदान करते हुए कहा आप सच्चाई के रास्ते पर जाकर खूब तरक्की करें। सभी के संघर्ष में समस्याओं में हमेशा निरंतर खड़े रहे। उन्होंने परिवार के सदस्यों के साथ फोटो भी खिंचवाई।

Post a Comment

0 Comments