कटनी। दद्दा धाम परिसर में पूज्य गुरुदेव पंडित देव प्रभाकर शास्त्री दद्दा जी के सान्निध्य में चल रहे प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के आज दूसरे दिन मंदिर में विधिवत जलाभिषेक अनुष्ठान संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चारण एवं पूजन विधियों के साथ किया गया। पंडित पूरनलाल शास्त्री एवं पंडित कालिका प्रसाद पांडे के निर्देशन में जलाभिषेक सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर डॉ. अनिल त्रिपाठी, डॉ. सुनील त्रिपाठी, पंडित नीरज त्रिपाठी, आदरणीय आशुतोष राणा, विधायक संजय पाठक, यश पाठक देवेंद्र त्रिपाठी सहित अनेक श्रद्धालुजन उपस्थित रहे।
हर हर महादेव के जयघोष गूंज उठे, जिससे वातावरण भक्ति और आस्था से परिपूर्ण हो गया।
0 Comments