Header Ads Widget

दद्दा धाम कटनी में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव से पूर्व पवित्र मिट्टी का विधिवत पूजन संपन्न


वरिष्ठ गुरु भाई संजय सत्येंद्र पाठक सहित विद्वान आचार्यों की उपस्थिति में हुआ शुभारंभ का प्रतीक समारोह


कटनी । झिझरी स्थित दद्दा धाम में आयोजित होने वाले पांच दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव से पूर्व शनिवार को पवित्र मिट्टी का विधिवत पूजन संपन्न हुआ इस शुभ अवसर पर वरिष्ठ गुरु भाई संजय सत्येंद्र पाठक, डॉ. सुनील त्रिपाठी, पंडित नीरज देव प्रभाकर शास्त्री उपस्थित रहे

पवित्र मिट्टी का यह पूजन प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की आध्यात्मिक शुरुआत का प्रतीक माना जा रहा है मिट्टी पूजन के साथ ही आयोजन की सभी विधिवत औपचारिकताएं पूर्ण कर ली गईं इस अवसर पर मंत्रोच्चार और वैदिक विधानों के बीच वातावरण शिवमय हो उठा

रविवार से महोत्सव का शुभारंभ असंख्य पार्थिव शिवलिंग निर्माण, महा रुद्राभिषेक और भंडारे के साथ होगा। आयोजन के पूर्व श्री बजरंग बाल रामायण समाज द्वारा सुंदरकांड पाठ की प्रस्तुति दी गई, जिसने श्रद्धा और भक्ति का माहौल और अधिक पवित्र बना दिया

मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए भव्य सजावट और व्यवस्था की गई है समिति सदस्यों ने बताया कि यह आयोजन दद्दा धाम के इतिहास में एक दिव्य और यादगार अध्याय साबित होगा

Post a Comment

0 Comments