Header Ads Widget

तुलसी विवाह और रूकमणी विवाह की कथा सुन मंत्रमुग्ध हुए श्रोता


सागर/देवरी।महाराजपुर की टंकी मोहल्ला में चल रही श्रीमद् भागवत कथा पुराण के दौरान देवउठनी ग्यारस को तुलसी विवाह और रूकमणी विवाह धूमधाम से संपन्न हुआ। जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं,श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। इस दौरान महिलाओं ने विवाह गीत गाए और नाच गाकर हर्षोल्लाह से विवाह संपन्न कराया। महाराजपुर के चौंसठ योगिनी रोड टंकी मोहल्ला में महिला मंडल समिति द्वारा संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा पंडित अविरल व्यास महाराज श्रीधाम वृंदावन के सानिध्य में चल रही है। कथा में यजमान सुमन लीलाधर यादव, लक्ष्मी, राजेन्द्र यादव ,बबीता रामकृष्ण यादव एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने कथा श्रवण कर लाभ उठाया।

Post a Comment

0 Comments