कलेक्टर श्रीमती जमुना भिड़े के निर्देशन में निगरानी व्यवस्था हुई सुदृढ़, शिकायत पर होगी त्वरित कार्रवाई
निवाड़ी। देव उठनी ग्यारस (1-2 नवंबर 2025) के अवसर पर बाल विवाह जैसे सामाजिक अपराधों की रोकथाम के लिए जिला प्रशासन ने विशेष सतर्कता बरतते हुए जिला स्तरीय कंट्रोल रूम स्थापित किया है। यह कंट्रोल रूम महिला एवं बाल विकास विभाग, परियोजना निवाड़ी कार्यालय में संचालित रहेगा।
कलेक्टर श्रीमती जमुना भिड़े के निर्देशन और जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती ज्योति पांडे के मार्गदर्शन में गठित इस कंट्रोल रूम के माध्यम से जिले में बाल विवाह जैसी घटनाओं पर निरंतर निगरानी रखी जाएगी।
कंट्रोल रूम के लिए अधिकारियों की ड्यूटी निर्धारित की गई है, जिसमें अरुण कुमार सिंह (परियोजना अधिकारी, मोब. 8718972229) और श्रीमती मनीषा झा (पर्यवेक्षक, मोब. 7773093257) को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि जिले में किसी भी स्तर पर बाल विवाह की जानकारी मिलते ही तुरंत सूचित करें, ताकि समय पर कार्रवाई कर विवाह रोका जा सके। इसके लिए नागरिक डायल 112, महिला हेल्पलाइन 181 या चाइल्ड लाइन 1098 पर संपर्क कर सकते हैं।
जिला प्रशासन ने कहा है कि बाल विवाह सामाजिक अपराध है, और इसकी रोकथाम में सभी नागरिकों की भागीदारी आवश्यक है। अधिकारी-कर्मचारी इस दिशा में सतत निगरानी रखेंगे ताकि जिले में कोई भी बाल विवाह संपन्न न हो सके।
0 Comments