Header Ads Widget

दक्षिण पन्ना वनमंडल में दूसरा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित

पन्ना । दक्षिण पन्ना वनमंडल के पवई परिक्षेत्र में आज जेके सीमेंट, अमानगंज, पन्ना के सीएसआर एवं इन्वायरनमेंट विभाग द्वारा दूसरा निःशुल्क स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। इस शिविर में वन विभाग के अधिकारी, कर्मचारी, उनके परिजन, वन समितियों के सदस्य, स्थानीय ग्रामीण एवं मीडियाकर्मी शामिल हुए।

यह शिविर जेके सीमेंट के यूनिट हेड कपिल अग्रवाल और प्रबंधन के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ। शिविर में पूर्व की तरह ही अनुभवी चिकित्सक टीम में डॉ. राम जी तिवारी और स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. सना अंसारी शामिल रहीं। साथ ही तकनीकी और नर्सिंग स्टाफ पंकज तिवारी, अमन विश्वकर्मा, गिरधारी गोदारा, महेश मुंजाल, निवेदिता श्रीवास और दीपेंद्र तिवारी भी पूरे समय उपस्थित रहे। शिविर में जांच हेतु सभी आवश्यक उपकरण और सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं।

इस स्वास्थ्य शिविर में कुल 72 ओपीडी मरीजों की जांच की गई, जिनमें से 29 का रक्त परीक्षण, 10 का एक्स-रे तथा 8 का ईसीजी परीक्षण किया गया। सभी लाभार्थियों को चिकित्सकीय परामर्श के साथ निःशुल्क दवाइयां भी प्रदान की गईं। शिविर से वनकर्मियों के परिवारों के अलावा वन समिति सदस्यों और ग्रामीणों को भी सीधा लाभ मिला।

शिविर में जेके सीमेंट की ओर से डॉ सौरभ यादव, हेड (एनवायरनमेंट) अपनी सहायक टीम श्री सुदामा गुप्ता, साधना गुप्ता, श्री राकेश चौरसिया के साथ उपस्थित रहे। वन विभाग की ओर से श्री नितेश पटेल, परिक्षेत्र अधिकारी पवई ने कार्यक्रम का समन्वय किया। दोनों अतिथियों ने इस सामाजिक पहल की सराहना करते हुए कहा कि जेके सीमेंट द्वारा निरंतर आयोजित किए जा रहे ऐसे स्वास्थ्य शिविर ग्रामीण और वन क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

इस अवसर पर उपस्थित लाभार्थियों ने जेके सीमेंट और वन विभाग के प्रति आभार व्यक्त किया। सभी ने इस पहल को “स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण का संतुलित संगम” बताया, जो वनकर्मियों और ग्रामीणों के कल्याण के साथ-साथ समाज के प्रति संस्थागत उत्तरदायित्व का उत्कृष्ट उदाहरण है।

Post a Comment

0 Comments