देश के प्रधानमंत्री का पोस्टर लगाकर खोला गया था रेडक्रॉस सोसाइटी द्वारा जन औषधि केंद्र ताकि गरीब माध्यम वर्गीय परिवार को कम दाम पर मिल सके दवाइयां
जिला अस्पताल के चिकित्सक ही नहीं लिखते हैं निजी क्लीन में जनऔसधि केंद्र की दवाइयां,जिससे बिक्री होती है कम और एक्सपायरी दवा होने का रहता है खतरा*
पन्ना ।
सरकार की मंशा भले ही साफ स्वच्छ हो और गरीबों को कम रेट पर अच्छी दवाइयां प्राप्त हो सके जिसको लेकर प्रत्येक जिले में जन औषधि केंद्र खोले गए हैं और उनमें 2000 प्लस उच्च गुणवत्ता युक्त दवाइयां तथा 300 सर्जिकल उपकरण रखने की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। परंतु पन्ना जिला कलेक्टर और रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा ना तो यहां पर 2000 प्रकार की दवाइयां का स्टोर किया गया है और ना ही 300 प्रकार के सर्जिकल उपकरण खरीदे गए हैं। पूरा मेडिकल स्टोर खाली बना हुआ है। जब इस संबंध में जानकारी रेड क्रॉस सोसाइटी से जुड़े लोगों से प्राप्त की गई तो उन्होंने नाम ना छापने की सर्त में बताया कि जन औषधि केंद्र में जो दवाइयां का पोस्टर लगा है वह बिल्कुल सही है। परंतु वहां से जो दबाए क्रय की जाती हैं वह वापस नहीं होती है और विक्रय न होने पर वह दवा में लगाया गया पैसा आखारत चला जाएगा।जिससे रेडक्रास सोसायटी को नुकसान होगा। यदि पन्ना जिला अस्पताल के जिन डॉक्टरों की क्लीनिक निजी तौर पर बड़े पैमाने में चलती हैं वह सभी डॉक्टर जन औषधि केंद्र की दवाइयां को लिखने लगे तो मरीजों को इसका पूरा लाभ होगा । साथ ही रेड क्रॉस सोसाइटी को भी अच्छा खासा मुनाफा होने लगेगा और सरकार की मंशा अनुरूप कार्य होगा। मगर इसमें अभी तक किसी जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा पहल नहीं की गई है। जिसके कारण पन्ना जिले के सभी चिकित्सक अपने नजदीक में किसी ना किसी मेडिकल संचालक से साठगाट कर रखी है और वहीं पर क्लीनिक चला रहे हैं । जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा पहल नहीं की गई है। जिसके कारण पन्ना जिले के सभी अधिकतर डॉक्टर ने अपने नजदीक में किसी न किसी मेडिकल संचालक से सठघाट कर रखी है और वहीं पर क्लिनिक चलाकर अपने निजी मेडिकल संचालक को लाभ पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। जिला पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष किसान नेता ,माधवेंद्र सिंह परमार मध्धु राजा ने जिले की संवेदनशील कलेक्टर से आग्रह किया है जो जिला अस्पताल के सामने जन औषधि केंद्र रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा संचालित किया गया है इसको जिला अस्पताल परिसर के मुख्य दरवाजे पर ही स्थापित कराया जाए, साथ ही इसको 24 घंटे खोला जाए और जो 2000 प्रकार की दवाएं उच्च गुणवत्ता युक्त सरकार द्वारा हमारी जारी की गई है उन दवाओं को स्टोर मे सुनिश्चित किया जाए। ताकि हमारे पन्ना जिले के मरीज को सरकार की मंशा अनुरूप कम दाम पर सस्ती दवाइयां उच्च गुणवत्ता युक्त उपलब्ध हो सके ।
0 Comments