- विधायक लारिया ने शोभायात्रा पर पुष्प वर्षा कर किया भव्य स्वागत, 11 लाख की घोषणा
सागर। देशभर में ब्रह्मांड के वास्तुकार और शिल्पकार भगवान विश्वकर्मा जी की जयंती बड़े ही उत्साह और धूमधाम के साथ मनाई जा रही है। इसी अनुक्रम में विश्वकर्मा समाज मकरोनिया द्वारा भगवान विश्वकर्मा की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। बीजासेन मंदिर, पंचायत भवन, रजाखेड़ी से शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ। जो रजाखेड़ी होते हुऐ मकरोनिया के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। शोभा यात्रा में वाहन पर सवार भगवान विश्वकर्मा जी की जीवंत झांकी शोभायमान हो रही थी। डीजे की धुन पर युवक थिरकते हुए चल रहे थे तो वहीं महिलाएं कतारबद्ध होकर भक्ति रस में सरोवर होकर चल रहीं थीं। शोभा यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया। नरयावली विधायक इंजी. प्रदीप लारिया ने विधायक कार्यालय के सामने शोभा यात्रा पर पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया। उन्होंने दीपों आरती कर माल्यार्पण कर भगवान विश्वकर्मा जी के चरणों में नमन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। विधायक श्री लारिया ने शोभा यात्रा में शामिल भक्तों पर पुष्प वर्षा कर शीतल जल एवं फल वितरण किये। विधायक श्री लारिया ने सृष्टि के वास्तुकार और शिल्पकार भगवान विश्वकर्मा जी के भव्य मंदिर निर्माण के लिए 11 लाख रु. की घोषणा की। विश्वकर्मा समाज द्वारा विधायक श्री लारिया के मंदिर निर्माण में सहयोग का स्वागत करते हुए अभिनंदन किया गया।
इस अवसर पर विश्वकर्मा समाज के प्रमुख, मातृशक्ति, युवा एवं बड़ी संख्या में गणमान्यजन उपस्थित थे।
0 Comments