सागर। कांग्रेस पार्टी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अध्यक्षद्वय जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष भूपेन्द्र मुहासा, शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेश जाटव को संगठन सृजन के तहत राहुल गांधी एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटिवारी ने जो महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी ही। उसका निर्वाहन करते हुए अध्यक्षद्वय आज अपना कार्यभार ग्रहण करगे। संभागीय प्रवकता अभिषेक गौर ने बताया कि जिला ग्रामीण अध्यक्ष भूपेन्द्र मुंहासा आज प्रातः 10:30 बजे भोपाल से रवाना होगे रास्ते में विदिशा, ग्यारसपुर, बागरोद में स्वागत कार्यक्रम से सम्मलित होते हुए 1 बजे राहतगढ़ मे कांग्रेस कार्यकर्त्ताओ द्वारा भव्य स्वागत का आयोजन किया जाएगा। राहतगढ से गाडियो के काफिले के साथ सिहोरा होती हुए 2 बजे मोतीनगर चौराहे पर पहुंचेंगे। जहां पर कांग्रेस कार्यकर्त्ताओ द्वारा बुदेली परंपरा से स्वागत किया जाएगा। इसके उपरांत शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेश जाटव एवं ग्रामीण अध्यक्ष भूपेन्द्र मुंहासा संयुक्त रूप मे भगवानगंज पहुंचकर कर बाबा भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यर्पण कर विशाल रैली के रूप मे राधा तिगड्डा से मंजिद होते हुए आम जन से आशीर्वाद लेते हुए तीनबती पर सर डॉ हरिसिंह गौर की मूर्ति पर माल्यार्पण कर कांग्रेस कार्यालय पहुंचकर पूज्य राष्ट्रीय पिता महात्मा गाधी, राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यभार ग्रहण करगे। अध्यक्षद्वय भूपेन्द्र मुंहासा, महेश जाटव ने समस्त कांग्रेस परिवार के लोगो के अधिक से अधिक संख्या मे पधारकर अपना स्नेह और आशीर्वाद देने की अपील की। इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी के समस्त पदाधिकारी, पूर्व विधायक, समस्त वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रदेश एवं जिला कांग्रेस पदाधिकारी, शहर एवं ग्रामीण समस्त संगठन के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों,ब्लॉक अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष कांग्रेस के समस्त संगठन सेवादल, युवक काग्रेस, महिला कांग्रेस, एनएसयूआई संगठन के समस्त प्रकोष्ठ समस्त कांग्रेस परिवार जनो से अधिक से अधिक संख्या मे पधाकर रैली को सफल बानने की अपील की गई है।
0 Comments