Header Ads Widget

अटल' जयंती की पूर्व संध्या पर दीपोत्सव की रोशनी से जगमगा उठा भाजपा कार्यालय धमाकेदार आतिशबाजी ने बिखेरी आसमान में संतरंगी छठा

प्रदेश महामंत्री एवं सांसद डॉ. लता वानखेडे,जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी,विधायक शैलेन्द्र कुमार जैन इंजी.प्रदीप लरिया के साथ कार्यकर्ताओं ने एक दीप अटल जी के नाम

अटल जयंती की पूर्व संध्या पर: आकर्षक रंगोली और विद्युत सजावट से आकर्षक रुप से सजा संभागीय भाजपा कार्यालय
सागर। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म शताब्दी वर्ष में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित अटल स्मृति वर्ष के अंतर्गत उनकी जयंती की पूर्व संध्या पर भारतीय जनता पार्टी संभागीय कार्यालय सागर में दीपोत्स्व कार्यक्रम आयोजित किया गया।

 कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री एवं सांसद डॉ लता वानखेड़े जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी विधायक शैलेंद्र कुमार जैन नरयावली विधायक इंजीनियर प्रदीप लारिया नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार  पूर्व मंत्री नारायण कबीर पंथी अटल स्मृति वर्ष टोली जिला संयोजक डॉ.वीरेंद्र पाठक वरिष्ठ भाजपा नेता रामावतार पांडे सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी कार्यकर्ता शामिल हुए।

श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म जयंती पर संभागीय भाजपा कार्यालय को विद्युत सजावट,रंगोली से आकर्षक रूप में सजाया गया विशेष रुप से कलाकारों द्वारा रंगोली के माध्यम से अटल जी के व्यक्तित्व और राष्ट्र के प्रति उनके प्रेम को उकेरा गया,जो आकर्षण का केंद्र बनी।

कार्यक्रम में उपस्तिथ नेताओं व कार्यकर्ता ने श्रद्धेय अटल जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि कर जोरदार जयकारों के उद्घोष के साथ सामूहिक रुप से दीप प्रज्वलित किए। जिनकी रोशनी से कार्यालय परिसर जगमगा उठा। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं द्वारा जमकर धमाकेदार आकर्षक आतिशबाजी की गई जिसने आसमान में सतरंगी छठा बिखेर दी।

इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री डॉ लता वानखेड़े ने कहा कि श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी ने अपने जीवन का प्रत्येक क्षण राष्ट्रसेवा में समर्पित कर भारत को वैश्विक मंच पर गौरवान्वित किया। वे भारतीय राजनीति के युगपुरुष थे,जिनका व्यक्तित्व, विचार और कृतित्व सदैव देशवासियों को प्रेरणा देता रहेगा।

जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने कहा कि श्रद्धेय अटल जी का सम्पूर्ण जीवन राष्ट्र निर्माण, जनसेवा और सुशासन के लिए समर्पित रहा। पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी और पवित्रता के साथ उन्होंने जिस राजनीति की परंपरा स्थापित की, वह अमृतकाल में विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए हम सभी के लिए मार्गदर्शक है।

विधायक शैलेन्द्र कुमार जैन ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी भारतीय राजनीति के उन दुर्लभ नेताओं में थे जिनका व्यक्तित्व सत्ता से बड़ा और समय से आगे दिखाई देता था। वे ऐसे राजनेता थे जो विचारधारा में अडिग रहते हुए भी संवाद में उदार थे।

विधायक इंजी. प्रदीप लरिया ने कहा कि श्रद्धेय अटल जी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक से लेकर जनसंघ और फिर भाजपा की उनकी राजनैतिक यात्रा सर्वसमावेशी व्यक्तित्व की प्रतीक रही है। यही कारण है कि विश्व ने उन्‍हें अजातशत्रु के रूप में जाना।

कार्यक्रम समापन की पूर्व सभी नेताओं कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को श्रद्धेय अटल जी की जयंती की शुभकामनाएं दी। संभागीय कार्यालय के उपरांत अटल पार्क में स्थित  श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की प्रतिमा के समक्ष भाजपा जनप्रतिनिधि पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने दीपोत्सव मनाया। जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन जानकारी देते हुए बताया कि 25 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी  की जयंती को भाजपा जिले के सभी बूथों पर सुशासन दिवस के रूप में मनाएगी जिसके अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सागर में दोपहर 12:00 से अटल पार्क में कला प्रतियोगिता एवं दोपहर 2:00 बजे से विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।

Post a Comment

0 Comments