Header Ads Widget

ट्रैक्टर चोरी का खुलासा : मोतीनगर पुलिस ने शातिर चोर को किया गिरफ्तार, ट्रैक्टर-ट्रॉली बरामद

सागर। थाना मोतीनगर पुलिस द्वारा ट्रैक्टर चोरी की गंभीर घटना में त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए आरोपी को ट्रैक्टर व ट्रॉली सहित गिरफ्तार कर बड़ी सफलता प्राप्त की गई है। दिनांक 10.12.2025 को फरियादी ऋतुराज यादव पिता सीताराम यादव, उम्र 26 वर्ष, निवासी शास्त्री वार्ड पगारा रोड थाना मोतीनगर, सागर द्वारा थाना उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 08.12.2025 की शाम लगभग 06:00 बजे उसने अपना स्वराज 735 कंपनी का ट्रैक्टर क्रमांक MP-15-ZK-7305 ट्रॉली सहित यादव होटल के पास स्थित अपने किराए के प्लॉट में खड़ा किया था।
दिनांक 09.12.2025 की सुबह लगभग 05:30 बजे प्लॉट पर जाकर देखा तो ट्रैक्टर-ट्रॉली वहां नहीं मिला। आसपास काफी तलाश करने के बाद भी नहीं मिलने पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा ट्रैक्टर-ट्रॉली (कीमत करीब ₹3,50,000/-) चोरी किए जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। उक्त रिपोर्ट पर थाना मोतीनगर में अपराध धारा 303(2) बीएनएस के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

पुलिस की कार्रबाई

अपराध की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मोतीनगर द्वारा तत्काल विशेष टीम का गठन किया गया। टीम द्वारा घटनास्थल एवं आसपास के सीसीटीवी फुटेज का बारीकी से अध्ययन, संदिग्धों की पतारसी एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कार्यवाही की गई।
दिनांक 14.12.2025 को संदेही अनुराग पिता भाव सिंह रजक, उम्र 27 वर्ष, निवासी ग्राम गेंहूरास थाना गैरतगंज जिला रायसेन (वर्तमान पता – रत्नागिरी आयोध्यानगर भोपाल) को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी द्वारा अपराध करना स्वीकार किया गया।
बरामदगी
आरोपी के बताये अनुसार ललितपुर (उ.प्र.) से ट्रॉली कीमती लगभग ₹80,000/- जप्त की गई। तत्पश्चात आरोपी से गहन पूछताछ पर मधुसूदनगढ़, जिला गुना से चोरी गया ट्रैक्टर कीमती लगभग ₹3,00,000/- जप्त किया गया। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया। सराहनीय भूमिका निभाने वाले अधिकारी/कर्मचारी में निरीक्षक जसवंत सिंह राजपूत थाना प्रभारी, मोतीनगर,उप निरीक्षक ललित बेदी,प्रधान आरक्षक राजेश लोधी,
प्रधान आरक्षक नदीम शेख,आरक्षक गुड्डू शर्मा,आरक्षक दीपक,
आरक्षक पवन,आरक्षक उमाशंकर शामिल है।
मोतीनगर पुलिस की इस त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही से क्षेत्र में पुलिस की सतर्कता एवं अपराधियों के प्रति सख्त संदेश गया है।

Post a Comment

0 Comments