Header Ads Widget

मिशन शक्ति अभियान 5.0 के तहत महिलाओं व बालिकाओं को किया गया जागरूक


महोबा। मिशन शक्ति अभियान 5.0 के अंतर्गत आज जनपद के सभी थानों में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सशक्तिकरण और साइबर अपराधों की रोकथाम हेतु विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।

कार्यक्रम का आयोजन पुलिस अधीक्षक प्रबल प्रताप सिंह के निर्देशन में तथा अपर पुलिस अधीक्षक वंदना सिंह के पर्यवेक्षण में किया गया। मिशन शक्ति टीमों ने क्षेत्र भ्रमण कर महिलाओं को गुड टच-बैड टच, घरेलू हिंसा, साइबर सुरक्षा और कानूनी अधिकारों की जानकारी दी।

साथ ही वूमेन पॉवर लाइन–1090, पुलिस आपातकालीन सेवा–112, महिला हेल्पलाइन–181, और साइबर हेल्पलाइन–1930 सहित अन्य जरूरी हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी साझा की गई।

कार्यक्रम में थानों के मिशन शक्ति केंद्रों की भूमिका व सुविधाओं से भी अवगत कराया गया। यह पहल महिलाओं के सशक्तिकरण और सुरक्षित समाज की दिशा में महोबा पुलिस का सराहनीय कदम बताया गया।

Post a Comment

0 Comments