सागर। श्रीराम जानकी विवाह महोत्सव गयागंज बरारू में बिजासन उपासक मुन्नी देवी के सानिध्य में ग्राम गयागंज टगर बरारू में श्री राम जानकी विवाह महोत्सव के साथ चार वैवाहिक जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। जिसमें श्रीराम भगवान की बारात और उसके पीछे 4 दूल्हों के साथ बाराती नाचते हुए मंदिर परिसर पहुंचे, जहां विशालकाय पंडाल में आयोजन समिति की ओर मां बीजासेन उपासक मुन्नी देवी साथ सभी मातृ शक्ति ने श्रीराम जानकी स्वरूप का द्वार पर टीका करते पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। साथ ही सभी दूल्हों का मंडप में पहुंचकर टीका किया गया और मंडल पर सुरेश पंडित जी ने मंत्रोचारण कर वधुओं ने वर माला पहनाकर मंच से उपासक मुन्नी देवी से आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर आयोजन समिति की ओर से जगदीश ग्वाल महाते,कमल चौधरी, दीवान पन्ना कछवाए, हीरा पहलवान उपमाते, दीना लंबरदार उप चौधरी, मुन्ना कछवाए उपदीवान, बाबू ग्वाल, एसपी यादव, दीपक यादव, मोनू यादव, दिलीप दीवान, कैलाश यादव, नंदू यादव, पप्पू यादव, श्याम बाबू, दुलारे उस्ताद, मनोहर यादव, रोशन पहलवान, कन्हैया यादव,राजू यादव, राकेश यादव, बल्ला यादव, रमेश यादव, गब्बर सरपंच, रज्जन यादव सरपंच प्रतिनिधि, पूरन पटैल एवं सभी समाजसेवी स्वाजातीय बन्धुओं में झांसी,ललितपुर, मुंगावली,गुना, शिवपुरी, भोपाल, हसारी,बीना , छतरपुर से समाजजनों के साथ अधिक संख्या में माता- बहिनें उपस्थित रही।
0 Comments