पन्ना । मध्य प्रदेश सरकार की मंशानुसार दीपावली के दूसरे दिन 21 अक्टूबर 2025 को पन्ना जिले के नगर परिषद गुनौर के सिली में गोरा मां दुर्गा समग्र विकास समिति द्वारा बालाजी सरकार गौशाला में गौ एवं गोवर्धन पूजन किया गया। कार्यक्रम में सबसे पहले गोवर्धन पूजा मंत्र उच्चारण एवं विधि विधान से पूजन कराकर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। कार्यक्रम के दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष कुमारी प्रीति बद्री पटेल ने कहा कि हम सभी को अपने जन्म दिवस या किसी शुभ अवसर गौशाला में आकर के गोशाला में दान करके मनाना चाहिए जो बहुत ही शुभ माना गया है। वही जिला पंचायत सदस्य अंगद प्रजापति कहा कि सभी को गोमाता की सेवा तन मन धन से करनी चाहिए। गाय का दूध व घी अमृत तुल्य होता है जिससे आंखों की रोशनी बढ़ती है। वहीं कार्यक्रम के अंत में नगर के गौ सेवकों का साल श्रीफल एवं माला से सम्मान किया गया जिसमे गौसेवक सत्यम पाठक, आनंद पटेल, राघवेंद्र प्रजापति, राजेश चौधरी सहित 15 व्यक्तियों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित नगर पंचायत अध्यक्ष श्री मती अर्चना मलखान सिंह, उपाध्यक्ष चंदन सपेरा, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के खंड संघचालक बलराम सिंह, खंड कार्ववाह सचिन पाठक, केतार सिंह, कैलाश सिंह चंदेल, विजय चतुर्वेदी, विनय गर्ग, बलवीर सिंह, शिवम् सिंह दिखत, राघवेंद्र सिंह यादव, विष्णु शंकर त्रिपाठी सहित गोरा मां दुर्गा समग्र विकास समिति के कार्यकर्ता उपस्थित हुए आरआर रहे।
0 Comments