Header Ads Widget

मेला हमारी परंपरा और धार्मिक संपन्नता का प्रतीक: आकाश सिंह राजपूत


गोवर्धन मेले में शामिल हुए आकाश सिंह राजपूत
सागर। दीपावली के पावन पर्व पर सुरखी विधानसभा क्षेत्र के जैसीनगर में स्थित गोवर्धन टोरिया पर गोवर्धन मेला का आयोजन प्रतिवर्ष अनुसार किया गया। जहां आकाश सिंह राजपूत क्षेत्रवासियों के साथ मेला में पहुंचे। बुंदेलखंड की परंपरा अनुसार मेला में मोनियों के साथ मोनिया नृत्य करते हुए दिवाली गीत गाये। सभी मोनियों का फूल-मालाओं से सम्मान एवं स्वागत करते हुए क्षेत्रवासियों को गोवर्धन मेले की बधाई देते हुए, मेले में दुकानदारों से खरीदी की। आकाश सिंह राजपूत ने कहा कि मेला हमारी परंपरा और सौहार्द, एकता तथा हमारी धार्मिक संपन्ना का प्रतीक है। मेला में जहां एक ओर क्षेत्रीय लोगों का एक-दूसरे से मेलजोल होता है तो वहीं दूसरी ओर स्थानीय व्यापारियों को भी इससे लाभ होता है। सामाजिक, सांस्कृतिक,आर्थिक एवं मनोरंजन का भी केंद्र मेला होता है। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन को भाजपा सरकार तथा आपके मंत्री गोविंद सिंह राजपूत लगातार बढ़ावा दे रहे हैं। जिससे लोग हमारी पुरानी परंपराओं से जुड़ रहे हैं। उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं दी।

Post a Comment

0 Comments