Header Ads Widget

ऑल इंडिया पत्रकार कल्याण महासंघ का अधिवेशन संपन्न


अधिवेशन में सागर जिले के सैकड़ों पत्रकार शामिल हुए

सागर।  पंतनगर वार्ड में स्थित एक  गार्डन में ऑल इंडिया पत्रकार कल्याण महासंघ का अधिवेशन संपन्न हुआ। जिसमें सागर जिले के कई पत्रकार शामिल हुए। कार्यक्रम में महासंघ के  राष्टीय महासचिव एवं पूर्व विधायक सुनील जैन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे । कार्यक्रम की अध्यक्षता आचरण समाचार पत्र की प्रबंध संपादक श्रीमती निधी जैन ने की।  मुख्य अतिथि सुनील जैन ने कहा कि यह संगठन पत्रकारों के हितों को लेकर कार्य कर रहा है। जिसमें पत्रकारों के लिए कई योजनाएं को लेकर कार्य किया जा रहा है। संघ के जरूरतमंद पत्रकारों को 5000 रुपए तक की आर्थिक सहायता बिना ब्याज के ऋण के रूप में किस्तों में चुकाने की सुविधा दी गई है। महासंघ के पत्रकारों की पुत्री की शादी में 10000 रुपए की आर्थिक सहायता उपहार स्वरूप भेंट की जाएगी। इसके साथ ही महासंघ के पत्रकारों के प्रतिभावान मेधावी बच्चों को भी प्रतिवर्ष प्रतिभा सम्मान एवं उपहार से नवाजा जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि वर्तमान में पत्रकारों का सरंक्षण और उनकी सुरक्षा बहुत आवश्यक है। एक पत्रकार कम से कम 1000 हजार लोगों के बीच कार्य करता है और कार्य स्थल पर उसे अधिक कठिनाईयों के बीच कार्य करना पड़ता है। लेकिन चिंता की बात है यह है कि आज पत्रकार भी सुरक्षित नहीं है। और सबसे ज्यादा कठिनाइयों का सामना ग्रामीण क्षेत्र के पत्रकारों को करना पड़ रहा है। कुल मिलाकर एक तरह से पत्रकार  को प्रतिदिन इंतिहान देना पड़ता है। उन्होंने संगठन में पत्रकारो की सहायता के लिए एक फंड बनाने का भी सुझाव दिया। प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप दुबे ने कहा कि  संगठन अपने निर्माण के साथ साथ पत्रकारों के हितों का संरक्षण करने के लिए प्रतिबद्ध है और इस दिशा मे सकारात्मक प्रयास भी किए गए है। ऑल इंडिया पत्रकार कल्याण महासंघ पत्रकारों को जीवन बीमा, संबंल कार्ड योजना सहित सभी लाभ दिलाने के प्रयास में लगातार सक्रिय है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही श्रीमती निधी जैन ने कहा कि पत्रकार समाज का दर्पण होता है। पत्रकारों की आर्थिक स्थिती मजबूत हो और उनके परिवारों की सुरक्षा हो, पत्रकार समाज के बीच में रहकर सेतु का काम करता है। जनता की आवाज शासन तक ओर शासन की बात जनता तक पहुंचाने के काम पत्रकार ही करता है। महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष वंदना तोमर ने कहा कि पत्रकार अपना अधिकार लेने में हमेशा पीछे रहता है।
यहां तक की पत्रकार के जाने के बाद उनके परिवार को पूंछने वाला कोई नहीं होता। उन्होंने अपनी पत्रकारिता के अनुभव भी उपस्थित पत्रकारों के समक़क्ष सांझा की। कार्यक्रम का संचालन जिल अध्यक्ष मनीष तिवारी, महिला विंग प्रदेश अध्यक्ष पूजा पांडे ने किया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी पत्रकारों को मूवेंटो भेंट कर संम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम के अंत में पत्रकार भोज का आयोजन किया गया। अंत में सभी का आभार प्रदेश महासचिव दिनेश जैन शिल्पी ने व्यक्त किया। कार्यक्रम में सुदेश तिवारी, विनोद आर्य, गोविंद सरवैया, अर्पित बिल्थरे, शिवम तिवारी, देवेद्रं कश्यप, राजेश बबेले, राजेश पाराशर, शिवम साहू,अभिषेक रजक, अखिलेश जैन गौरझामर,अमित राजपूत देवरी, राकेश यादव देवरी, दीपक चौरसिया, श्रीकांत त्रिपाठी, अरविंद तिवारी ,गजेंद्र सिंह ठाकुर, बृजेश शुक्ल लोटना, राहुल रजक, नवीन रजक, नीरज जैन, राकेश तिवारी, सुबोध मलैया, कुदलाल चौरसिया गौरझामर, विनोद जैन खुरई, देवेंद्र रैकवार, उदित कोरी, प्रेम राज सेन, विशंभर नामदेव, आलोक जैन, सुरेंद्र श्रीवास्तव सहित विभिन्न ब्लाको से आये महासंघ के पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments