टीकमगढ़ । म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर निर्देशानुसार, माननीय हितेन्द्र सिंह सिसौदिया प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के मार्गदर्शन में दिनांक 24.01.2023 राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय शास. उत्कृष्ट सीनियर कन्या छात्रावास में विधिक साक्षरता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं अपर सत्र न्यायाधीश माननीय विनोद कुमार पाटीदार एवं बृजेन्द्र सिंह भदौरिया जिला विधिक सहायता अधिकारी, ने उपस्थित छात्राओं को बताया कि भारत में हर साल 24 जनवरी को नेशनल गर्ल चाइल्ड डे मनाया जाता है। इस दिन को मनाने के उददेश्य देश में बालिकाओं के साथ होने वाले भेददभाव के प्रति लोगों को जागरूक करना, देश में लडकियों के द्वारा सामना की जाने वाली सभी असमानताओं के बारे में जागरूकता फैलाना, बालिकाओं के अधिकारों के बारे में जागरूकता को बढ़ावा देना, बालिका शिक्षा, स्वास्थ्य और पोषण के महत्व पर जागरूकता बढाना है। साथ ही उनके द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित छात्राओं को नालसा आदिवासीयों के अधिकारों का संरक्षण और प्रवर्तन के लिए विधिक सेवाएं योजना की जानकारी दी साथ ही अनुसूचित जाति के विधिक अधिकारों की जानकारी दी । उक्त कार्यक्रम में श्रीमती मनोज पस्तौर, श्रीमती उषा सुरीन अधीक्षिका, उत्कृष्ट सीनियर कन्या छात्रावास, श्रीमती एम.एस. टोप्पो, अधीक्षिका छात्रावास टीकमगढ़, कैलाश नारायण मिश्रा सहित छात्राएं उपस्थित रही ।
0 Comments