टीकमगढ़ । माननीय राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर निर्देशानुसार एवं माननीय हितेन्द्र सिंह सिसौदिया प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की अध्यक्षता में दिनांक 11 फरवरी 2023 को आयोजित नेशनल लोक अदालत के सफल आयोजन को लेकर दिनांक 24.01.2023 को जिला न्यायालय के सभा कक्ष में मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण के न्यायाधीश, सदस्य एवं बीमा कंपनी के अधिवक्ताओं की बैठक का आयोजन किया गया । उक्त बैठक में माननीय प्रधान जिला न्यायाधीश ने उपस्थित बीमा कंपनी के अधिवक्ताओं सेें एम.सी.टी.सी. के न्यायालय में लंबित राजीनामा योग्य प्रकरणों के अधिक से अधिक निराकरण करने हेतु कहा उक्त बैठक में उपस्थित बीमा कंपनी के अधिवक्ताओं ने आश्वासन देते हुए कहा कि वे अधिक से अधिक प्रकरणों के निराकरण में सहयोग प्रदान करेंगे। उक्त बैठक में विशेष न्यायाधीश माननीय श्रीमती गीता सोलंकी़, सदस्य, मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण माननीय मनोज कुमार, माननीय अनिल करौरिया, माननीय महेश लचैरिया, माननीय पारस कुमार जैन, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं अपर सत्र न्यायाधीश माननीय विनोद कुमार पाटीदार, बृजेन्द्र सिंह भदौरिया जिला विधिक सहायता अधिकारी, टीकमगढ़ बीमा कंपनी के अधिवक्ता सरमन पुरोहित, एल.एन. नायक, श्रवण खरे, हरिशचंद्र जैन, मनोज कुमार जैन, रामप्रकाश मिश्रा, उपस्थित रहे।
0 Comments