Header Ads Widget

जमीनी विवाद को लेकर हुआ दो पक्षो में गैंगवार, दो युवकों को मारी गोली


एसपी सचिन शर्मा की छवि धूमिल करने में लगे सिटी कोतवाली थाना प्रभारी 

अपराध रोने में नही वसूली में ज्यादा ध्यान दे रही कोतवाली पुलिस, आए दिन हो रही घटनाएं

अपराधो को रोकने में नाकाम कोतवाली पुलिस, अपराधी चुस्त, कोतवाली पुलिस सुस्त
छत्तरपुर।  कुछ दिनों से कोतवाली थाना क्षेत्र में अपराधों का ग्राफ बढ़ता दिखाई दे रहा है एसपी सचिन शर्मा के कुशल नेतृत्व में अपराधों पर नियंत्रण लगाया गया था लेकिन जब से कोतवाली में थाना प्रभारी नियुक्त हुए हैं तभी से अपराधों का ग्राफ बढ़ता जा रहा है कई दिन हत्या, गोलीबारी होना आम बात बन चुकी है ऐसे में एसपी सचिन शर्मा की छवि को भी थाना प्रभारी द्वारा धूमिल किया जा रहा है, सूत्रों की माने तो इस समय अपराध रोने में नही वसूली में लगी कोतवाली पुलिस, आए दिन कोतवाली क्षेत्र में घटनाएं होने से दहशत में है व्यापारी, अब देखना यह है कि सिटी कोतवाली में बढ़ रहे अपराधों को रोकने के लिए एसपी सचिन शर्मा क्या कदम उठाते हैं।

*//फिर चली गोली //*
पुलिस की निष्क्रियता के चलते अपराधी बेखौफ हो गए ऐसा लग रहा है जैसे अपराधी चुस्त और पुलिस सुस्त हो गई हो इससे पूर्व भी एक हत्या हो चुकी है, वही सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में एक युवक की जली हुई लाश मिली थी जिसका अब तक खुलासा भी नहीं हो सका सूत्रों की माने तो कुछ संदेशों को पुलिस ने पकड़ा था जिन्हें रुपए लेकर छोड़ दिया गया और अब जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में गैंगवार हो गया गैंगवार के दौरान गोलियां चली जिससे 2 लोग घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Post a Comment

0 Comments