Header Ads Widget

सीसीटीवी और कंट्रोल रूम की सतर्कता से चार मोटरसाइकिल चोरी का बड़ा खुलासा



- नाबालिगों से चोरी करवाने वाला मास्टरमाइंड सहित तीन आरोपी गिरफ्तार
सागर। पुलिस अधीक्षक सागर विकाश कुमार शाहवाल के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर लोकेश कुमार सिंहा के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक ललित कश्यप थाना प्रभारी गोपालगंज घनश्याम शर्मा के नेतृत्व में सागर पुलिस द्वारा मोटरसाइकिल चोरी की वारदातों पर करारा प्रहार करते हुए एक बड़ी सफलता हासिल की गई है।दिनांक 14.01.2026 को फरियादी रामपाल सिंह लोधी द्वारा थाना गोपालगंज में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उनकी नीले रंग की पैशन प्रो मोटरसाइकिल को अज्ञात व्यक्ति द्वारा चेतन अस्पताल के सामने से चोरी कर लिया गया है। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए तत्काल अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।
विवेचना के दौरान थाना गोपालगंज एवं पुलिस कंट्रोल रूम सागर के सहयोग से चैतन्य अस्पताल के सामने लगे सीसीटीवी कैमरों की बारीकी से जांच कराई गई। कंट्रोल रूम में तैनात उप निरीक्षक (रेडियो) आर.के.एस. चौहान के कुशल निर्देशन एवं तकनीकी सतर्कता में आरक्षक दशरथ थाना गोपालगंज द्वारा फुटेज का गहन विश्लेषण किया गया, जिसमें एक व्यक्ति दो अन्य युवकों को मोटरसाइकिल चोरी के संबंध में समझाते हुए स्पष्ट रूप से दिखाई दिया। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्ध व्यक्ति की पहचान कर उसे सोशल मीडिया के माध्यम से वायरल किया गया, जिससे शीघ्र ही उसकी पहचान भोलू पांडे उर्फ कुलदीप पांडे के रूप में हुई। जिस पर थाना प्रभारी गोपालगंज घनश्याम शर्मा द्वारा तत्परता से कार्रवाई करते हुए टीम बनाकर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी भोलू पांडे ने स्वीकार किया कि उसने दो नाबालिग लड़कों के माध्यम से उक्त पैशन प्रो मोटरसाइकिल चोरी करवाई थी। उनकी निशानदेही पर मोटरसाइकिल क्रमांक MP15MN7283 बरामद की गई। इसके पश्चात जब आरोपी से गहन एवं वैज्ञानिक तरीके से पूछताछ की गई तो उसने नानू उर्फ राज शुक्ला एवं बाली उर्फ साहब अहिरवार के साथ मिलकर अन्य मोटरसाइकिल चोरी की वारदातों को अंजाम देना भी स्वीकार किया।
इसके बाद गोपालगंज पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई, जिनकी निशानदेही पर कुल चार चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की गईं। सभी वाहन ग्राम बड़तुमा, थाना मकरोनिया क्षेत्र से बरामद किए गए।
*गिरफ्तार आरोपी*–
भोलू उर्फ कुलदीप पांडे, पिता राजकुमार पाण्डेय, निवासी कॉलेज के पास बड़तुमा, थाना मकरोनिया
नानू उर्फ राज शुक्ला, पिता रमाकांत शुक्ला, उम्र 20 वर्ष, निवासी बजरंगबली मंदिर के पास बड़तुमा, थाना मकरोनिया
बाली उर्फ साहब अहिरवार, पिता पुट्टी अहिरवार, उम्र 22 वर्ष, निवासी नई बस्ती, कंट्रोल के पास बड़तुमा, थाना मकरोनिया एवं अन्य 2 नाबालिग सभी आरोपियों के विरुद्ध विधिसंगत कार्यवाही जारी है।

Post a Comment

0 Comments