एक के बाद एक तीन ट्रक पलटने से दोनो ओर से लगा लंबा जाम;राहगीर और यात्री परेशान।
पन्ना । नेशनल हाइवे-39 पन्ना-छतरपुर मार्ग अंतर्गत भैरव टेक घाटी जाम की घाटी बन गई है। आये दिन यहां पर जाम लगता है जिसके चलते यहां से गुजरने वाले लोगों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है ताजा घटनाक्रम में आज 1 नवम्बर को एक नहीं बल्कि तीन-तीन ट्रक उक्त घाटी पर अनियंत्रित होकर पलटने की वजह से एक बार फिर लंबा जाम लग गया जिस कारण यात्रियों और राहगीरों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
एक ट्रक चालक सुखदेव सिंह ने बताया कि वह कटनी से भूसा लोड करके छतरपुर की ओर जा रहे थे इसी द्वारान मडला घाटी में जाम लगा हुआ था उन्होंने अपने ट्रक को किनारे लगाने का प्रयास किया मगर साइड सोल्डर न होने की वजह से उनका ट्रक अचानक सड़क किनारे पलट गया। उन्होंने बताया कि इस घटना में किसी को चोटें तो नही आई मगर ट्रक में लोड भूसा पूरी तरह से सड़क किनारे गिर गया।
राहगीर दीपक शर्मा जो छत्तीसगढ़ से अपने परिवार के साथ कही जा रहे थे उन्होंने बताया कि काफी समय से जाम में फसे हुए है। एक तो सड़क खराब है ऊपर से सड़क के किनारे साइड सोल्डर भी नही है। भारी वाहनों की आवाजाही अधिक होने की वजह से बड़े वाहनों को क्रासिंग में काफी समस्यायों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने बताया की दोनो ओर से करीब 3 किलोमीटर से अभी अधिक लंबा जाम लगा हुआ है।
बता दे की जाम में यात्री बसें ट्रक चालक एवं निजी वाहनों से सफर करने वाले लोग फंसे हुए हैं हालांकि क्रेन की मदद से तीनों ट्रैकों को सड़क किनारे करने का प्रयास किया जा रहा है वही मंडला पुलिस और यातायात पुलिस की टीम मौके पर जाम खुलवाने का प्रयास कर रही है।
0 Comments