सागर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग की राष्ट्रीय सलाहकार परिषद में पूर्व मंत्री सुरेंद्र चौधरी को विशेष आमंत्रित सदस्य बनाए जाने तथा युवा कांग्रेस संगठन के संपन्न हुए चुनाव में संदीप चौधरी के जिला अध्यक्ष के पद पर निर्वाचित होने तथा युवा कांग्रेस नरयावली विधानसभा अध्यक्ष के पद पर रोहित वर्मा, नरयावली ब्लॉक अध्यक्ष आनंद सोनी सागर ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष राहुल कुशवाहा, मकरोनिया ब्लॉक अध्यक्ष साहित्य पांडे और सदर कैंट ब्लॉक अध्यक्ष के पद पर समीर मकरानी के निर्वाचित होने पर कांग्रेसजनों ने हर्ष व्यक्त किया है। वहीं सभी नव नियुक्त पदाधिकारीयों ने मकरोनिया चौराहे स्थित डॉ.सर हरि सिंह गौर,वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी और भगवानगंज स्थित बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यर्पण किया। तत्पश्चात कांग्रेसजनों ने जमकर आतिशबाजी कर ढ़ोल धमाकों के साथ पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी, संदीप चौधरी रोहित वर्मा, आनंद सोनी, राहुल कुशवाहा साहित्य पाण्डेय, समीर मकरानी का फूल मालाओं से आत्मीय स्वागत करते हुए पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का तथा युवा कांग्रेस के चुनाव में सहयोगी साथियों व जिलें के सभी वरिष्ठ जनों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से वरिष्ठ कांग्रेस नेता राकेश राय,ब्लॉक कांग्रेस सुरेन्द्र सिंह चावड़ा,देवेन्द्र कुर्मी, आशीष ज्योतिषी, पुष्पेन्द्र सिंह, अभिषेक गौर,शैलेन्द्र तोमर, मोतीलाल पटैल,आर आर पाराशर, मनोहर पाराशर,अमर सिंह ठाकुर, रवि उमाहिया, पुरुषोत्तम शिल्पी, राजा बुन्देला,आई एम खान,हर्षवर्धन कुर्मी, कुंदन जाट,राहुल राजपूत,यूनुस खान, सुरेन्द्र करोसिया, पवन यादव,अफजल खान, दिलीप यादव, राजेश श्रीवास,पंचम लाल,वीरेन्द्र चौधरी,गुलाब अहिरवार,दीपेन्द्र राजपूत,राम सेवक अहिरवार,जीवन लाल,मनीष सोनी,सलीम चाचा,सुनील चौधरी, हरप्रसाद पटैल, सरफराज पठान,मोहन अहिरवार,कदम सिंह,अजय बमदेले,खिलान सिंह,गुड्डू रेकवार,राजपाल सिंह,कल्याण सिंह, सुखलाल अहिरवार,शान पठान,रामसेवक अहिरवार,अनिल जाटव, परमसुख कुर्मी, सुनील प्रजापति,गोकुल प्रसाद,धनीराम अहिरवार,एडवोकेट रामकुमार अहिरवार, महेंद्र अहिरवार,अमित नायक,अभिषेक चौबे,रामनाथ अहिरवार,धर्मेंद्र अहिरवार, दुर्गेश कुमार,प्रमोद मिश्रा,गंगाराम केमिया, सलीम खान,शिवराम अहिरवार,महेंद्र पटेल,राकेश अहिरवार,रामदास चौधरी, ऋषभ राय,जगदीश रैकवार,धन सिंह दादा,राज कुमार,मन्नू लाल,प्रीतम अहिरवार, केशव अहिरवार,राजेंद्र अहिरवार,हल्ले आदिवासी आदि कांग्रेसजन मौजूद थे।
0 Comments