Header Ads Widget

मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के निज निवास पर हुआ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का भव्य स्वागत


सागर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के निज निवास मातेश्वरी पहुंचे, जहां मंत्री गोविंद सिंह राजपूत उनके परिजनों तथा सुरखी विधानसभा क्षेत्र सहित समस्त भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल श्री राजपूत के निवास पर सभी विधायकों एवं पूर्व विधायकों सहित वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ बुंदेली व्यंजनों का लुफ्त उठाया एवं संगठन को मजबूत करने को लेकर सभी से चर्चा हुई।
जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत ने प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल का निज निवास पर पधारने के लिए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी, पूर्व मंत्री रहली विधायक गोपाल भार्गव, खुरई विधायक भूपेंद्र सिंह ठाकुर, सांसद लता वानखेड़े, सागर विधायक शैलेंद्र जैन, नरयावली विधायक प्रदीप लारिया, बंडा विधायक वीरेंद्र सिंह ठाकुर, देवरी विधायक बृजबिहारी पटेरिया, पूर्व विधायक धरमू राय, सुधा जैन, हरबंस राठौर, भानु राणा, डॉक्टर नारायण प्रसाद कबीरपंथी, अरुणोदय चौबे, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया, डॉ सुखदेव मिश्र, नेवी जैन, महापौर सुशीला तिवारी, नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार, श्रीमती संध्या भार्गव, जिला पंचायत उपाध्यक्ष देवेंद्र ठाकुर सहित भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता पदाधिकारी सैकड़ों की संख्या में उपस्थित रहे। जिन्होंने बुंदेली परंपरा अनुसार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल का भव्य स्वागत किया।

Post a Comment

0 Comments