Header Ads Widget

कांग्रेस किसानों के बीच भ्रम फैलाने से बाज आए- प्रदीप राजौरिया


- कांग्रेस शासित राज्यों में किसानों को नहीं मिल रहा है भावांतर योजना और किसान सम्मान निधि का लाभ 


सागर।  कांग्रेस पार्टी द्वारा किसानों के बीच में भावांतर योजना एवं समर्थन मूल्य पर खरीदी को लेकर भ्रम फैलाने पर मध्य प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश पैनलिस्ट प्रवक्ता प्रदीप राजौरिया ने कांग्रेस पार्टी को कटघरे में लेते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी किसानों के बीच में भ्रम फैलाने से बाज आए‌। कांग्रेस पार्टी ने किसानों को झूठे प्रलोभन देकर किसानों  को वोट बैंक के रूप उपयोग किया। पूर्व में प्रदेश में कांग्रेस की भ्रष्ट दिग्विजय सिंह सरकार ने ही किसानों पर गोलियां चलवाकर किसानों की हत्याएं करवाईं थी। मुलताई हत्याकांड को भुलाया नहीं जा सकता। 2018 में प्रदेश में कांग्रेस सरकार ने किसानों के कर्ज माफी के लिए नीले, पीले फॉर्म बांटकर किसानों के विश्वास के साथ कुठाराघात किया था। जिसे किसान भूल नहीं सकते। वर्तमान में आज देश के कई राज्यों में कांग्रेस नीत की सरकारें है वहां पर कांग्रेस पार्टी द्वारा किसानों को किसी भी प्रकार से ना तो भावांतर योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है ना ही किसान सम्मन निधि दी जा रही है और किसान कल्याण की योजनाओं से वहां के किसानों को वंचित रखा जा रहा है। ऐसे में मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार के प्रति किसानो के बीच भ्रम फैलाना निंदनीय कृत्य है। जिसकी तीखे शब्दों में निन्दा करते हैं। श्री राजौरिया ने कहा कि वहीं दूसरी ओर मध्य प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी की डां. मोहन यादव की सरकार किसानों को समृद्ध बनाने के लिए वचनबद्ध है, उसी का परिणाम कि आज मध्य प्रदेश की सरकार किसानों के हित में बड़े पैमाने पर योजनाएं चलाकर उन्हें सतत लाभ दिलाने के लिए कार्य कर रही है। मध्य प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी की सरकार किसानों को भावतर भांवतर  योजना के माध्यम से समर्थन मूल्य और माडल मूल्य के अंतर की राशि (प्रोत्साहन राशि) पंद्रह दिन के अंदर देने का कार्य कर रही है। किसानों की उपज का एक- एक दाना समर्थन मूल्य पर खरीदने के लिए भाजपा सरकार वचनबद्ध है। किसान कांग्रेस के भ्रम में ना आयें। किसानों की उपज समर्थन मूल्य से ही खरीदी की प्रक्रिया निरंतर जारी रहेगी। श्री राजौरिया ने कांग्रेस पार्टी द्वारा किसानों के बीच में भ्रम फैलाने की तीखे शब्दों में निन्दा की।

Post a Comment

0 Comments