Header Ads Widget

राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम की 150 वर्ष वर्ष गाठ मनाई गई

समथर । थाना परिसर समथर में राष्ट्रीयगीत वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया  थाना अध्यक्ष समथर अतुल कुमार राजपूत  के  कुशल  नेतृत्व में समस्त पुलिस  थाना स्टाफ  .ने सामूहिक रूप से वंदे मातरम का गायन किया और राष्ट्र सेवा का संकल्प  दोहराया थाना अध्यक्ष समथर अतुल कुमार राजपूत ने पुलिसकर्मियों को संबोधित करते हुए कहा की राष्ट्र सेवा पुलिस का पहला धर्म  है  उन्होंने देश संविधान और राष्ट्रीय सम्मान के प्रति समर्पण की भावना को हृदय में जीवित रखने पर जोर दिया उन्होंने बताया वंदे मातरम केवल एक गीत नहीं बल्कि देश की आत्मा और  मातृभूमि के प्रति सच्ची . श्रद्धा का प्रतीक है राष्ट्र गीत के दौरान थाना परिसर  देशभक्ति के स्वरों से  गूंज उठा  . जिससे उपस्थित सभी लोगों मे ऊर्जा . और गौरव की भावना भर गई . पुलिस कर्मियों ने एक स्वर में वंदे मातरम  गीत .गाकर  देश की अखंडता एकता और सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर रहने का संकल्प लिया नगर . क्षेत्र एवं आगंतुको ने थाना अध्यक्ष समथर एवं समस्त पुलिस स्टाफ की सराहाना की .

Post a Comment

0 Comments