दतिया । भांडेर थाने में रविवार रात नवविवाहिता ने अपने पति और ससुर पर गंभीर आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है पीडब्ल्यूडी कॉलोनी निवासी 26 वर्षीय पीड़िता ने शिकायत में बताया कि उसकी शादी 4 फरवरी 2024 को हिंदू रीति रिवाज से ओरछा निवासी शिवम ओझा के साथ हुई थी शादी के शुरुआत कुछ दिन तक सब ठीक रहा लेकिन बाद में ससुर प्रमोद ओझा ने घर से पैसे लाने का दवाव बनाना शुरू कर दिया मना करने पर आए दिन मारपीट की जाने लगी 1 नवंबर 2025 की रात लगभग 8 बजे उसके पति शिवम ने कहा कि अभी अपने पिता को फोन लगाओ और 10 लाख रुपए मांगो जब उसने कहा कि उसके पिता रिटायर्ड हो चुके हैं और शादी में पहले ही उनकी हर मांग पूरी की जा चुकी है तो पति नाराज हो गया और लोहे की चिमटे से उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी इस मारपीट में पीड़िता को गंभीर चोटें आई अगले दिन जब उसने परिजन उसे लेने ससुराल पहुंचे तो ससुरा प्रमोद ने नवविवाहता का बच्चा छीन लिया और देने से मना कर दिया पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है
0 Comments