Header Ads Widget

समृद्धि और खुशहाली का पर्व दीपावली- अविराज सिंह


- खुरई में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया दीपावली मिलन समारोह


सागर/खुरई। दीपावली खुशहाली, रोशनी और एकता का पर्व है।  दीपावली का पर्व अंधकार पर प्रकाश की विजय का प्रतीक है। यह अधर्म पर धर्म की विजय का भी संदेश देता है। यह उद्गार युवा भाजपा नेता अविराज सिंह ने दीपावली मिलन समारोह में एकत्रित हुए खुरई विधानसभा क्षेत्र के गणमान्य जनों, भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। भूपेंद्र सिंह के प्रतिनिधि के रूप में उपस्थित भाजपा युवा नेता अविराज सिंह ने समारोह को संबोधित करते हुए सभी को दीपावली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि वे यहाँ किसी पद या पदवी के रूप में नहीं, बल्कि एक भाजपा कार्यकर्ता, एक बेटे और एक भाई के रूप में उपस्थित हैं। यही उनका परिचय है। भाजपा युवा नेता अविराज सिंह ने कहा कि दीपावली का पर्व हमारे भीतर आध्यात्मिक ऊर्जा और सकारात्मक शक्ति का संचार करता है। इस अवसर पर हम केवल अपने परिवार और समाज की ही नहीं, बल्कि पूरे विश्व के कल्याण की प्रार्थना करते हैं। यही भारतीय संस्कृति की विशेषता है कि हम ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ की भावना से प्रेरित होकर समस्त जगत के सुख और शांति की कामना करते हैं। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि दीपावली पर्व की शुरुआत धनतेरस से होती है। उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले सागर के रुद्राक्षधाम में भव्य गोवर्धन पूजा का आयोजन किया गया था। गोवर्धन पूजा का महत्व यह है कि इसमें हम प्रकृति और पर्यावरण की पूजा करते हैं। यह पर्व हमें पर्यावरण के प्रति संवेदनशील और कृतज्ञ बनने की प्रेरणा देता है।
भाजपा युवा नेता अविराज सिंह ने भगवान श्रीकृष्ण के जीवन और संदेशों का उल्लेख करते हुए कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने बताया कि राजनीति ऐसी होनी चाहिए जिसमें नीति, न्याय और सबको अपनाने की भावना हो यही सच्ची राजनीति की परिभाषा है। उन्होंने कहा कि आदर्श शासक वह नहीं होता जो सिंहासन पर बैठता है, बल्कि वह होता है जो जनता के हृदय में विराजमान होता है। उन्होंने कहा कि दीपावली के अवसर पर देशभर में स्वच्छता अभियान चलाए जाते हैं। जब हम अपने घर और आस-पास की सफाई करते हैं, तो यह केवल शारीरिक स्वच्छता नहीं होती, इससे हमारे घरों और मन की नकारात्मक ऊर्जा भी दूर होती है। स्वच्छता न केवल बाहरी, बल्कि आंतरिक शुद्धि का भी प्रतीक है। युवा भाजपा नेता श्री अविराज सिंह ने कहा कि नरक चतुर्दशी के दिन भगवान श्रीकृष्ण ने नरकासुर नामक राक्षस का वध किया था। इसलिए यह पर्व धर्म और सत्य की जीत का प्रतीक माना जाता है। 
अविराज सिंह ने बताया कि कार्यक्रम में भाजपा के लोकप्रिय नेता भूपेंद्र भैया को भी उपस्थित होना था, किंतु मुख्यमंत्री से विकास कार्यों पर चर्चा हेतु उन्होंने समय माँगा था। देर रात मुख्यमंत्री कार्यालय से उन्हें सूचित किया गया कि आज दोपहर 12 बजे भेंट का समय निर्धारित किया गया है। इसी  कारण वे आज सुबह 9 बजे ही भोपाल के लिए रवाना हो गए। उन्होंने सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों और नागरिकों से आग्रह किया कि दीपावली के अवसर पर हम सब मिलकर समाज में प्रेम, सौहार्द और एकता का संदेश फैलाएँ। कार्यक्रम का समापन दीप प्रज्वलन और विश्व कल्याण की प्रार्थना के साथ हुआ।

कार्यक्रम के अंत में युवा नेता अभिराज सिंह ठाकुर ने ने पूर्व प्रधानमंत्री पंडित श्री अटल बिहारी वाजपेई की पंक्तियां हर नहीं मानूंगा रार नहीं ठानूंगा कल के कपाल पर लिखना चल मिटता चल की पंक्तियां भी लोगों को सुनाएं साथ ही उन्होंने कुमार विश्वास की पंक्तियों को भी गुनगुनाया। कार्यक्रम के शुरुआत में पूर्व मां सरस्वती का पूजन एवं कन्या पूजन किया गया।
दीपावली मिलन समारोह के अवसर पर ग्रामीण क्षेत्र एवं नगरीय क्षेत्र से दिवारी गाने आए लोगों के साथ युवा नेता ने नृत्य कर सभी का मनमोहन लिया और सभी को दीपावली की शुभकामनाएं दी। उन्होंने आत्मनिर्भर भारत अभियान के अंतर्गत घोषणा पत्र भी भारत और स्वदेशी वस्तुएं खरीदने के लिए सभी को प्रेरित किया। कार्यक्रम का संचालन गब्बर सिंह ठाकुर ने किया आभार नगर मंडल अध्यक्ष राहुल चौधरी ने माना। दीपावली के इस पावन पर्व पर सभी ने एक-दूसरे को मिठाइयाँ बाँटकर शुभकामनाएँ दीं। कार्यक्रम स्थल पर उत्साह और प्रसन्नता का वातावरण बना रहा। 

इस अवसर पर नन्ही बाई अहिरवार नगर पालिका अध्यक्ष, राहुल चौधरी मण्डल अध्यक्ष खुरई नगर, जमना प्रसाद अहिरवार जनपद अध्यक्ष खुरई, रविन्द्र राजपूत खुरई ग्रामीण मंडल अध्यक्ष, राजपाल सिंह राजपूत धनौरा मंडल अध्यक्ष, जनपद उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह नागदाभाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष रविंद्र नरोदा, गोपाल नेमा, नीतिराज पटेल, इन्द्रकुमार राय, अजीत सिंह अजवानी, रश्मि सोनी महिला मोर्चा अध्यक्ष, प्रतिभा पुरोहित अंत्योदय समिती अध्यक्ष, माधवी कुर्मी, ऊषा ठाकुर, प्रफुल बोहरे, गब्बर सिंह, बलराम यादव, रामजी शास्त्री, इन्द्रराज सिंह ठाकुर, गणेश पटेल, प्रवीण जैन, आकाश परिहार, गोपाल नेमा, विनोद राजहंस, सोनू चंदेल, मनोज राय, विक्रम अहिरवार, हरिशंकर कुशवाहा, जयराम अहिरवार, हेमंत ठाकुर, उपेंद्र राजपूत, ओमप्रकाश बिलैया, नरेंद्र द्विवेदी, ऋतिक कुशवाहा, अक्षय रोकडिया, रवि रैकवार, राशिद बेग, ओम प्रकाश, प्रकाश साहू, आशीष ठाकुर, शैलेंद्र बिट्टू,  रितिक कुशवाहा, मुन्ना सिंह दांगी एवं सभी पार्षद गण सीएमओ राजेश मेहतेले सहित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments