Header Ads Widget

सिविल लाइन चौराहे का नामकरण भगवान परशुराम जी चौराहा करने पर ब्राह्मण समाज एवं शहर के लगभग 35 से अधिक संगठनों ने महापौर का सम्मान किया


- महापौर ने भगवान परशुराम जी के नाम पर चौराहे का नामकरण कर ऐतिहासिक कार्य किया है, समाज की प्रतिभाओं को आगे बढने में जो भी सक्षम व्यक्ति है वे उनकी मदद करें- पं.गोपाल भार्गव

सागर।  सिविल लाइन चौराहे का नामकरण भगवान परशुराम जी चौराहा करने पर ब्राह्मण समाज एवं शहर के लगभग 35 से अधिक संगठनों द्वारा रवीन्द्र भवन में महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी का सम्मान समारोह म.प्र.शासन के पूर्व मंत्री एवं विधायक पं.गोपाल भार्गव के मुख्य आतिथ्य में देवरी विधायक पं. बृजबिहारी पटैरिया,पूर्व उप महापौर पं.संतोष पांडेय, जिला कांग्रेस अध्यक्ष पं.राजकुमार पचौरी, पं.मुन्ना रावत, डॉ.सुशील तिवारी, एम.आई.सी.सदस्य पं.विनोद तिवारी, पार्षद श्रीमती वैदेही पुरोहित, पं.अजय तिवारी, डॉ.श्याम मनोहर सिरोठिया, पं.अनिल तिवारी, पं.अजय दुबे, पं.पप्पू तिवारी सहित ब्राम्हण समाज के पदाधिकारियों की उपस्थिति में किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में अतिथियों द्वारा भगवान परषुराम जी का पूजा अर्चना कर माल्यार्पण किया गया इस अवसर पर संस्कृत विद्यालय छात्रों द्वारा मंत्रोच्चार एवं स्वस्तिवाचन किया गया। पार्टी कुछ देना नहीं चाहती। विरोध हमेशा ब्राह्मण का होता है। समाज को आगे नहीं बढायेंगे तो बच्चों को आगे नहीं बढ़ा पायेंगे। सुशील भैया ने ब्राहम्ण समाज के लिये जो कार्य किया है वह छोटी बात नहीं है भविष्य में परशुराम मंदिर भी बनेगा। महापौर श्रीमति संगीता सुशील तिवारी ने कहा कि आज के इस कार्यक्रम में आप सबके द्वारा यह जो सम्मान मुझे दिया जा रहा है, उसके लिए मैं अपने ब्राह्मण समाज परिवार के प्रत्येक सदस्य की आभारी हूं। यह सिर्फ मेरा सम्मान नहीं, आप सबका सम्मान है। एक एक विप्र बंधु, बहनों का सम्मान है। सम्मान से जिम्मेदारियों का बोझ और बढ़ता है। यदि हमारे सागर में इसके लिए जरूरी जगह मिल सकी तो यहां  ऊंची प्रतिमा की स्थापना हम यहां करेंगे। जिससे सागर का नाम समूचे देश, विश्व में पहुंचे।
डॉ.सुशील तिवारी ने कहा कि ब्राहम्ण समाज से रहली से 9 बार से विधायक एवं मंत्री के पद पर रह चुके पं.गोपाल भार्गव, देवरी से विधायक पं. बृजबिहारी पटैरिया के साथ ही सागर से महापौर के पद पर तीसरा नाम श्रीमती संगीता तिवारी का जुड़ा एक चर्चा रहती थी कि ब्राहम्ण जीत नहीं सकता मगर सागर की जनता धन्य है जिन्होनें इस किवदंती को बदल दिया और संगीता तिवारी को महापौर के पद पर चुना। सिविल लाईन अंग्रेजों की निशीनी थी। जिसे अब भगवान परशुराम जी के नाम से चौराहा किया गया। उन्होने कहा कि हमने इंदौर एवं उज्जैन से डिजाईन मंगायी है, चौराहे का सौन्दर्यीकरण किया जायेगा। उन्होने कहा कि दिनकर तिवारी ने आग्रह किया है कि भगवान परषुराम जी की प्रतिमा अगर चौराहे पर नहीं लग सकती है तो सिविल लाईन क्षेत्र में अन्य स्थान पर लगायी जाये। आने वाले दिनों में एकजुट रहेंगे तो विधानसभा में चार विप्रजन जायेंगे। उन्होने कहा कि श्री पचौरी जी ने कहा है कि भगवान परशुराम जी की प्रतिमा के साथ धर्मशाला भी स्थापित होना चाहिये। उन्होने कहा कि मैं, पं.गोपाल भार्गव के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करता हूॅ कि उनसे प्रेरणा मिलती है तथा वे पूरे प्रदेश में सबकी मदद करते है।
कार्यक्रम को डॉ.राममनोहर सिरोठिया, पं.पप्पू तिवारी, अनिल तिवारी एस.बी.एन एवं  आशीष ज्योतिषी ने भी संबोधित कर भगवान परशुराम जी के नाम से चौराहा का नामकरण करने पर महापौर जी का अभिनंदन किया।
कार्यक्रम में अंत में पदम्श्री रामसहाय पांडेय के निधन पर श्रंध्दांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम का संचालन उपाध्याय जी ने किया एवं आभार आयोजन समिति के श्री इंद्रजीत दुबे, प्रियंक दुबे, विद्याभूषण तिवारी एवं दिनकर तिवारी ने व्यक्त किया।
कार्यक्रम में पं. रिशांक तिवारी, प्रीति शर्मा, एड.राजेन्द्र दुबे, हरगोविंद तिवारी, दीपक ज्योतिषी, नवीन भट्ट, संतोष  दुवे, राकेश चौबे, संजय दुबे, अर्पित पांडेय, छुट्टन तिवारी  सहित बडी संख्या ब्राह्मण समाज के नागरिकगण उपस्थित थे।
इन्होंने किया सम्मान- सनाढ्य ब्राहम्ण सभा, श्यामलम उमाकांत मिश्रा, आयुर्वेद परिषद डॉ.राजेश शुक्ला, डॉ.सिरोठिया, ईषान दुबे, देवेश पटैरिया, व्यापारी प्रकोष्ठ दीपक राजौरिया, दीपक तिवारी महाकौशल, अपनत्व समिति श्रीराम शर्मा, सी.ए.एसोशियेशन, आर डी बडोन्या, रूद्र मंडली शशांक दीक्षित, अधिवक्ता संघ वाय.के.स्वामी, मनीष आलोक प्यासी, रावतपुरा शिष्य मंडल सुंदरलाल बचकैंया, निजी स्कूल संघ जुगलकिषोर, धर्मेन्द्र मिश्रा, औषधि विक्रेता संघ, ट्रांसपोर्ट यूनियन मुन्नालाल पटैरिया, इंजी.फोरम राजेन्द्र सिलाकारी राजेश मिश्रा, जिला पेंशनर एसोषियेषन हरीओम पांडेय, हरीओम चौबे, संभागीय पेंशनर एसो.बृजबिहारी उपाध्याय, इंक मीडिया आशीष द्विवेदी, पेट्रोल पम्प एसो. राजेन्द्र दुबे, सिक्योरिटी एसो. दीपक दुबे मकरोनियॉं, प्रमुख पेंशनर एसो. राष्ट्रीय ब्राहम्ण महासंस्था, नरेन्द्र राजौरिया, संध्या दुबे, वंदना कटारे, दीपा तिवारी, डॉ.आर.एन.सिलाकारी, अरूण दुबे, सेवानिवृत डी.एस.पी.अध्यक्ष तुलसी साहित्य अकादमी, भारतीय मजदूर संघ, केन्द्रीय कर्मचारी संघ, ऋषि कुल संस्कृत विद्यालय श्रीराम शास्त्री गोपालगंज बुन्देलखण्ड विकास मंच उमाशंकर पांडेय, राजेन्द्र गर्ग, विनीता तिवारी सहित अन्य संघों द्वारा सम्मान किया गया।

Post a Comment

0 Comments