-सुरखी, नरयावली, बंडा और देवरी विधानसभा में भव्य तिरंगा यात्रा का किया गया आयोजन
सागर। भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला सागर द्वारा सुरखी, नरयावली, बंडा और देवरी विधानसभा क्षेत्रों में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया। यह यात्रा स्वतंत्रता संग्राम के वीरों और राष्ट्र के प्रति उनके समर्पण को सम्मानित करने के उद्देश्य से निकाली जा रही है। इस यात्रा में बड़ी संख्या में युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। जिससे यह एक ऐतिहासिक और यादगार कार्यक्रम बन गया।भा.ज.यु.मो जिला अध्यक्ष यश अग्रवाल के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा की शुरुआत प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के प्रमुख स्थानों से की गई। जहां भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक तिरंगे के साथ बड़ी संख्या में एकत्र हुए। यात्रा में युवा कार्यकर्ताओं ने देशभक्ति के गीत गाए और नारे लगाए, जिससे पूरे क्षेत्र में देशभक्ति की भावना व्याप्त हो गई। इस अवसर पर भा.ज.यु.मो जिला अध्यक्ष यश अग्रवाल ने युवाओं को संबोधित करते हुए स्वतंत्रता संग्राम के महानायकों के बलिदान को याद किया और कहा कि यह यात्रा उनके प्रति सम्मान और श्रद्धांजलि है। उन्होंने युवाओं से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी की अपील की और कहा कि तिरंगा केवल एक ध्वज नहीं है, बल्कि यह हमारी एकता, अखंडता और संप्रभुता का प्रतीक है। यात्रा के दौरान, विभिन्न स्थानों पर पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया। इस यात्रा में भाग लेने वाले लोगों ने अपने हाथों में तिरंगा ध्वज लहराते हुए भारत माता की जय और वंदे मातरम जैसे नारे लगाए। जिससे पूरे वातावरण में देशभक्ति का माहौल बन गया। अंत में, भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अग्रवाल ने यात्रा का समापन करते हुए सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया और कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम युवाओं को देश के प्रति उनके कर्तव्यों का स्मरण कराते हैं और उन्हें देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत करते हैं।
तिरंगा यात्रा में नरयावली में विधायक प्रदीप लारिया, बंडा में विधायक वीरेंद्र सिंह, सुरखी में युवा नेता आकाश सिंह राजपूत समेत हजारों की संख्या शामिल कार्यकर्ता और पदाधिकारी ने भाग लेकर यात्रा को ऐतिहासिक बना दिया।इस दौरान गौरव गर्ग, आदर्श मिश्रा, अंकित तिवारी,विवेक मिश्रा, संयम जैन, मंटू राजपूत, आशुतोष छोटू मिश्रा आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।
0 Comments