Header Ads Widget

कांग्रेसियों ने मोदी सरकार के विरोध में दिया धरना, कि नारेबाजी

लिधौरा। नगर की स्टेट बैंक के सामने एआईसीसी एवं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ के आवाहन पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी लिधौरा के नेतृत्व में स्टेट बैंक शाखा के सामने मोदी सरकार के विरोध में कांग्रेसियों ने एक दिवसीय धरना दिया और भाजपा सरकार की नीतियों के विरोध में जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस जिला अध्यक्ष नवीन साहू ने भाजपा सरकार की रीति नीति पर जमकर निशाना साधा तो वही कॉन्ग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज अहिरवार ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा मोदी सरकार के द्वारा देश को निरंतर प्राइवेट हाथों में सौंपा जा रहा है जो चिंता का विषय है। देश में सरकार का महंगाई और बेरोजगारी पर कोई ध्यान नहीं है चुनावी दौर में जनता को लुभाने के लिए तमाम खोखले घोषणाएं कर सत्ता हासिल कर देश को गुमराह करने का काम किया जा रहा है जिसकी कांग्रेस घोर निंदा करती है। धरना प्रदर्शन में कांग्रेस जिला अध्यक्ष नवीन साहू, कांग्रेस अनुसूचित जाति प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज अहिरवार, पंचायती राज संगठन के जिला अध्यक्ष स्वतंत्र यादव, आरआर बंसल, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष संतोष प्रजापति, जिला उपाध्यक्ष अमित नायक, संजय दरोगा विवेक ताम्रकार, आफताब खान, गौरव जैन, वीर सिंह दांगी, जयदीप चढ़कर, रवि कांत साहू, राजेश मिश्रा के साथ कांग्रेसी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments