इसके पहले चार आरोपियों को पुलिस ने भेजा था जेल, 24 फरवरी को सभी ने मिलकर की थी हत्या
टीकमगढ़। जिले के मोहनगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत चंदोखा में 24 फरवरी को हुए हत्याकांड के मामले में थाना पुलिस ने पांचवें आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। इसके पहले थाना पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था। बता दें कि 5 आरोपियों ने मिलकर राजाराम पाल की हत्या कर दी थी। थाना पुलिस ने पांचों आरोपियों के खिलाफ हत्या सहित मारपीट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था।
मोहनगढ़ थाना प्रभारी नासिर फारुकी ने बताया कि 24 फरवरी को चंदोखा गांव में धर्मेंद्र सिंह बुंदेला, मुन्नी राजा बुंदेला, कल्याण सिंह बुंदेला, गोलू राजा बुंदेला और रब्बू राजा बुंदेला ने राजाराम पाल, उसकी पत्नी राजबाई पाल और भाई हरिराम पाल के साथ बेरहमी से मारपीट की थी। इलाज के दौरान राजाराम पाल की मौत हो गई थी।
उन्होंने बताया कि पांचों आरोपियों के खिलाफ धारा 302, सहित मारपीट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। शनिवार को घटना में शामिल मुन्नी राजा बुंदेला, धर्मेंद्र सिंह बुंदेला, कल्याण सिंह बुंदेला और गोलू राजा बुंदेला को गिरफ्तार कर लिया गया था। आज हत्या के 5वें आरोपी रब्बू राजा बुंदेला को भी गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है। जहां से उसे जेल भेजा गया है।
0 Comments