शाहपुर ।
मगरोन के श्री साकेत गौशाला माता राजराजेश्वरी दरबार में एक भव्य अन्नकूट एवं गौ पूजन का आयोजन हाल ही में संपन्न हुआ। इस पावन अवसर पर माता रानी को 151 प्रकार के प्रसाद के भोग अर्पित किए गए। संस्थापक पंडित ब्रजेश जी महाराज के आवाहन पर क्षेत्र की प्रतिष्ठित गौ भक्त बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
कार्यक्रम में ज्योतिषाचार्य गुरु जी रामगोविन्द पांडे जी, श्री भगवत कृष्ण शास्त्री जी, श्री बृजेन्द्र शास्त्री जी, सुशील दुबे जी, श्री पुरुषोत्तम पुजारी जी, कुंवर सिंह तोमर, राजेंद डॉक्टर, नन्हें भाई खेर वाले, सरपंच कमल अहिरवार सहित सभी मगरोन ग्रामवासी सम्मिलित हुए।
महाराज राजेश्वरी मंदिर में स्थापित 64 माताजी की मूर्तियों के बीच सहस्त्रार्चन और गौ सेवक सम्मान कार्यक्रम भी आयोजित किया गया, जिसने क्षेत्रवासियों में भक्ति और एकता की भावना को और आगे बढ़ाया।
सागर जिले को नर्मदा जी की कृपा से बड़ी सौगात
सागर जिले में नर्मदा जी की कृपा से महाराज बृजेश जी के नेतृत्व में एक नया आश्रम बन रहा है। इस आश्रम का श्री गणेश पूजा संपन्न हो चुका है और जल्द ही इसका निर्माण कार्य पूरी तरह से पूरा हो जाएगा। यह आश्रम नर्मदा जी के निकट स्थित होगा और आध्यात्मिक व सामाजिक सेवा का केंद्र बनेगा।
आश्रम में भक्ति, ध्यान और सेवा के कार्य होंगे, जो स्थानीय जनता की आध्यात्मिक उन्नति में सहायक होंगे। महाराज बृजेश जी का मार्गदर्शन इस आश्रम के विकास में अहम भूमिका निभा रहा है। इस आश्रम से जिले में आध्यात्मिक चेतना के साथ-साथ सामाजिक समृद्धि को भी बल मिलेगा।
0 Comments