Header Ads Widget

इंदौर में दूषित पानी से हुई मौतों के खिलाफ सागर शहर युवा कांग्रेस का अनोखा विरोध प्रदर्शन


- मंत्री के पोस्टर को तालाब में डुबोकर सरकार के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया  

सागर। इंदौर शहर के भागीरथपुरा क्षेत्र में दूषित पेयजल की आपूर्ति के कारण 16 नागरिकों की दुखद मृत्यु ,1400 से अधिक लोगों के बीमार होने एवं 162 से अधिक लोगों के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती होने की गंभीर घटना ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है। इस जनहानि के विरोध में सागर शहर युवा कांग्रेस द्वारा लाखा बंजारा झील में एक अनोखा और प्रतीकात्मक विरोध प्रदर्शन किया गया। यह विरोध सागर शहर युवा कांग्रेस अध्यक्ष सागर साहू के नेतृत्व में आयोजित किया गया जिसमें घंटा मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के पोस्टर को तालाब में डुबोकर सरकार की असंवेदनशीलता के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया गया तथा उनके तत्काल इस्तीफे की मांग की गई। युवा कांग्रेस का स्पष्ट कहना है कि यह घटना कोई प्राकृतिक दुर्घटना नहीं, बल्कि इंदौर नगर निगम एवं राज्य सरकार की घोर लापरवाही का परिणाम है। समय रहते जल शुद्धिकरण, निगरानी एवं वैकल्पिक पेयजल व्यवस्था न करना सीधे तौर पर इस जनहानि के लिए जिम्मेदार है। युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष चक्रेश रोहित ने चेतावनी देते हुए कहा कि घंटा मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को इस घटना की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए तत्काल अपने मंत्री पद से इस्तीफा देना चाहिए। यदि वे इस्तीफा नहीं देते हैं, तो युवा कांग्रेस आमजन की आवाज के लिए अपना संघर्ष निरंतर जारी रखेगी। साथ ही युवा कांग्रेस शहर अध्यक्ष सागर साहू ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि दोषियों पर शीघ्र कठोर कार्रवाई नहीं की गई, तो यह आंदोलन और अधिक व्यापक रूप लेगा। जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। युवा कांग्रेस पीड़ित परिवारों को न्याय, दोषियों पर कानूनी कार्रवाई की जाए और सुरक्षित पेयजल की गारंटी की मांग करती है। 

विरोध प्रदर्शन में उपस्थित रहे

शहर कांग्रेस जिलाध्यक्ष महेश जाटव, युवा कांग्रेस पूर्व जिलाध्यक्ष राहुल चौबे, सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे, युवा कांग्रेस पूर्व शहर अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी, ब्लॉक अध्यक्ष द्वय वीरेंद्र राजे, नरेंद्र मिश्रा,शरद पुरोहित,आनंद हेला, महेश अहिरवार, कल्लू पटेल, आशु लंबरदार, आनंद अहिरवार,अदिल राईन, सिकंदर राईन, युवा कांग्रेस जिला समन्वय आदिल राईन, सनी चौधरी, दीपक कुर्मी, राहुल खटीक, लक्की अली, उमेश ठेकेदार, आशीष चौरसिया, अंकित साहू आदि युवा कांग्रेस कार्यकर्ता।

Post a Comment

0 Comments