सागर। पूरे देश में आज श्रद्धा और भक्ति के साथ गोवर्धन पूजा मनाई जा रही है। इसी अवसर पर सागर के मोहन नगर वार्ड निवासी कार्तिक सोनी द्वारा गोबर से निर्मित भगवान गोवर्धन की प्रतिमा सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। गोबर से बनी यह प्रतिमा न केवल धार्मिक भावना का प्रतीक है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दे रही है। बुधवार दोपहर 2:00 कार्तिक सोनी ने बताया कि वे पिछले सात वर्षों से हर साल गोवर्धन पूजा पर गोबर से भगवान गोवर्धन की प्रतिमा तैयार करते आ रहे हैं। इस वर्ष भी उन्होंने प्रतिमा को बड़ी श्रद्धा और कला से तैयार किया है। उन्होंने बताया कि प्रतिमा को बनाने में लगभग तीन से चार घंटे का समय लगता है। स्थानीय लोगों ने भी कार्तिक की इस परंपरा की सराहना की और कहा कि उनकी कला धार्मिक आस्था के साथ-साथ स्वदेशी और प्राकृतिक संसाधनों के महत्व को भी उजागर करती है। सोशल मीडिया पर उनकी बनाई प्रतिमा की तस्वीरें लगातार शेयर की जा रही हैं और लोगों द्वारा उनकी खूब प्रशंसा की जा रही है।
0 Comments